अंदावा तालाब में देर रात तक दुर्गा प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। बारिश में भीगते हुए पूजा कमेटियों के पदाधिकारी माता के जयकारे लगाते हुए वाहनों पर प्रतिमा लेकर पहुंचते रहे। वहां सविधि पूजन आरती के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच प्रतिमाओं का विसर्जन बुधवार की सुबह ही आरंभ हो गया। अंदावा तालाब में चौफटका,एलनगंज, झलवा, सुलेमसराय, नूरुल्लाह रोड, कटरा, मम्फोर्डगंज, राजापुर, प्रीतमनगर, मुठ्ठीगंज, बैरहना,झूंसी, सरायइनायत, उतरांव, फूलपुर के अलावा आसपास के इलाकों से प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए अंदावा ले जाया गया। इस दौरान दुर्गा माता के जयकारे लगाए जा रहे थे।