उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश विशेष अधीनस्थ शिक्षा सेवा के तहत दो विषयों में प्रवक्ता के 34 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। चयनित प्रवक्ताओं को राजकीय इंटर कॉलेजों में नियुक्ति दी जाएगी। इनमें महिला संवर्ग में प्रवक्ता भौतिक विज्ञान के 16 और पुरुष संवर्ग में प्रवक्ता अंग्रेजी के 18 पद शामिल हैं। प्रवक्ता भौतिक विज्ञान के लिए इंटरव्यू 28 सितंबर और प्रवक्ता अंग्रेजी पद के लिए इंटरव्यू 28, 29 एवं 30 सितंबर को आयोजित किया गया था।
उत्तर प्रदेश विशेष अधीनस्थ शिक्षा सेवा (महिला संवर्ग) के तहत राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता भौतिक विज्ञान के 10 पद अनारक्षित, पांच पद अन्य पिछड़ा वर्ग एवं एक पद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है। श्रेष्ठताक्रम में जारी किए गए अंतिम परिणाम में मृदुला सिंह, विभा वर्मा, भावना अस्थाना, राखी चौधरी, गरिमा वैश्य, मोनिका टंडन, मोहिनी, श्वेता गोस्वामी, मयूरी गोयल, विजय भारती राजपूत, शिवा शर्मा, शोभा राज, अंजलि बालियान, पूनम यादव, उपासना एवं शिल्पा चौधरी का चयन हुआ है।
वहीं, पुरुष संवर्ग के तहत राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता अंग्रेजी के 11 पद अनारक्षित एवं सात पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं। चयनितों की मेरिट में श्रेष्ठताक्रम से आशीष कुमार श्रीवास्तव, बलराम प्रजापति, नीरज कुमार सिंह, हरि प्रताप त्रिपाठी, भारद्वाज शुक्ल, नीरज कुमार चतुवे्रदी, दिनेश कुमार शर्मा, उमेश चंद्रा, दानिश बिलाल, अविचल प्रताप सिंह, शिशिर कुमार, रवि पटेल, सौनक दीन, अरविंद कुमार, संजय कुमार यादव, अरुण कुमार,अखिल कुमार गुप्ता एवं सुरेश कुमार वर्मा के नाम शामिल हैं।