फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. सुभाष सरकार बोले : कल्पना की उड़ान को दें नया आयाम

Wed, 19 Jan 2022 01:49 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

ऑनलाइन हुए दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम लोग एक ऐसे राष्ट्र के रूप में विकसित होने की यात्रा पर हैं, जो न केवल लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करता है बल्कि विश्व मंच पर भी गर्व से खड़ा है।
विज्ञापन
एनएनएनआईटी में मंगलवार को वर्चुअल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भावी टेक्नोक्रेट्स आत्मनिर्भर बनें। सफलता और असफलता के बीच अंतर बहुत कम होता है। बस अपनी क्षमताओं पर विश्ववास करने की जरूरत है। स्टार्ट अप नए भारत की रीढ़ बनने जा रहा है। अपनी प्रतिभा दिखाएं और कल्पना की उड़ान को एक नया आयाम दें।

विज्ञापन


नौकरी चाहने वालों के बजाए नौकरी देने वाले बने। यह बातें मंगलवार को मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के 18 वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष सरकार ने कहीं। 

ऑनलाइन हुए दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम लोग एक ऐसे राष्ट्र के रूप में विकसित होने की यात्रा पर हैं, जो न केवल लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करता है बल्कि विश्व मंच पर भी गर्व से खड़ा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की उपयोगिता पर चर्चा करते हुए कहा कि राष्ट्र की प्रगति को विज्ञान और प्रौद्योगिकी में उपलब्धि के रूप में मापा जाता है। केंद्रीय मंत्री ने महिला छात्रावास का ऑनलाइन उद्घाटन भी किया। साथ ही संस्थान की स्थापना की हीरक जयंती बधाई दी।
विज्ञापन


संस्थान के निदेशक प्रोफेसर राजीव त्रिपाठी ने संस्थान की उपलब्धियों के बारे में बताया। कहा कि कोरोना महामारी के दौर में भी अंतिम वर्ष के छात्रों ने आकर्षक प्लेसमेंट हासिल करके अपनी एक अलग जगह बनाई। बीटेक के 67, एमसीए के 57, एमटेक के 19 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों को अब तक 158 से अधिक कंपनियों ने प्लेसमेंट ऑफर किया है। संस्थान के समग्र शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार के लिए कई पहल की है।

इनोवेशन काउंसिल, एमआईसी और एआईसीटीई की ओर से संस्थान को चार स्टार रेटिंग से सम्मानित किया गया है। कई संकाय सदस्यों ने प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड की अग्रणी शोधकर्ताओं की सूची में अपना नाम दर्ज कराकर संस्थान का मान बढ़ाया है। समारोह सुबह साढ़े बजे से शुरू हुआ।

अचानक तकनीकी गड़बड़ी की वजह से करीब 40 मिनट तक मुख्य अतिथि समारोह में शामिल नहीं हो सके। समारोह में डीन (शैक्षणिक) प्रो. आरके सिंह, सीनेट सदस्य और कुलसचिव डॉ. सर्वेश तिवारी समेत सभी विभागों के अध्यक्ष व शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल रहीं।

पदक पाकर दमके मेधावियों के चेहरे 
मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के 18वां दीक्षांत समारोह में बीटेक की सभी नौ ब्रांचों में सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाले सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच के छात्र अक्षत जैन को प्रतिष्ठित इंस्टीट्यूट स्वर्ण पदक समेत पांच स्वर्ण पदक मिले। इसके अलावा कुल 1464 मेधावियों को डिग्रियां दी गईं। इसमें 860 बीटेक, 367 एमटेक, 85 एमसीए, 35 एमबीए, 18 एमएससी और 99 पीएचडी स्कॉलर्स शामिल हैं।

समारोह के दौरान 61 विदेशी छात्रों को भी डिग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर कुल 57 गोल्ड मेडल भी वर्चुअल मोड में वितरित किए गए। इनमें 32 स्वर्ण पदक स्नातकोत्तर और 13 स्वर्ण पदक स्नातक छात्रों को दिए गए। इसके अलावा 12 छात्रों को दानदाता स्वर्ण पदक से नवाजा गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें