फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : बमबाज गुड्डू मुस्लिम के नाम से किसान नेता देवेंद्र तिवारी को मिली धमकी, सीएम और एसटीएफ चीफ का भी नाम

Fri, 21 Apr 2023 09:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी और पांच लाख के इनामी गुड्डू मुस्लिम के नाम से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। यह रंगदारी भारतीय किसान मंच के अध्यक्ष देंवेंद्र तिवारी से मांगी गई है और पैसा प्रयागराज पहुंचाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Prayagraj News : बमबाज गुड्डू मुस्लिम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी और पांच लाख के इनामी गुड्डू मुस्लिम के नाम से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। यह रंगदारी भारतीय किसान मंच के अध्यक्ष देंवेंद्र तिवारी से मांगी गई है और पैसा प्रयागराज पहुंचाने के लिए कहा गया है। चिट्टी मिलने के बाद देवेंद्र तिवारी दहशत में आ गए हैं। उन्होने डीजीपी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की शिकायत की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन

 

लखनऊ के आलमबाग में रहने वाले देवेंद्र तिवारी की गाड़ी पर एक चिट्टी चस्पा मिली। इसमें गुड्डू मुस्लिम के नाम से धमकी दी गई थी। पांच लाख का इनामी गुड्डू मुस्लिम उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार चल रहा है। पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी है। चिट्ठी मिलने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। उसने चिट्ठी में सीएम योगी और यूपी एसटीएफ चीफ अमिताभ यश का भी उल्लेख किया है। उसने देवेंद्र तिवारी को धमकी देते हुए लिखा है कि पैसा न देने पर इतनी गोली मारूंगा की पुलिस भी कंन्फ्यूज हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें