फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway : वंदे भारत के हर कोच में दिव्यांग जन के लिए दो सीट रहेगी आरक्षित, रेलवे बोर्ड ने जारी किया आदेश

Fri, 21 Apr 2023 12:41 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

देश में निर्मित सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस में अब दिव्यांग जन के लिए भी सीट आरक्षित होगी। इसके हर एक कोच में दो सीटें दिव्यांग जन के लिए आरक्षित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में निर्मित सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस में अब दिव्यांग जन के लिए भी सीट आरक्षित होगी। इसके हर एक कोच में दो सीटें दिव्यांग जन के लिए आरक्षित रहेगी। इस संबंध में रेलवे बोर्ड के निदेशक संजय मनोचा की ओर से उत्तर मध्य रेलवे समेत सभी जोनल रेलवे को पत्र भी जारी किया गया है। बोर्ड की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि जिन ट्रेनों में एसी चेयरकार के दो से ज्यादा कोच है उसमें हर एक कोच में दो सीट दिव्यांगजन के लिए आरक्षित रहेगी। इसके अलावा स्लीपर श्रेणी में चार और थर्ड एसी में भी दो बर्थ आरक्षित होगी। एसी थ्री इकोनॉमी कोच में भी दो बर्थ आरक्षित रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें