फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : शराब पीने के लिए पैसा न देने पर कलयुगी पुत्र ने पिता की सिर कूंचकर की हत्या, गिरफ्तार

Sun, 17 Oct 2021 07:34 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
Prayagraj News : राम कुमार सरोज। फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

होलागढ़ के राम गुलाम का पुरा में राम कुमार सरोज की ईट से सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। इस मामले में बड़े बेटे राजेश को गिरफ्तार किया गया है। राजेश ने रात में राम कुमार से शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। उन्होंने नहीं दिए तो राजेश ने ईंट से राम कुमार का सिर कूंच दिया। आरोपी ने गुनाह कुबूल कर लिया है। 

विज्ञापन


होलागढ़ इलाके के मुकुंदपुर मजरा राम गुलाम का पुरा गांव निवासी राम कुमार सरोज (60) और उनके बेटे राजेश के बीच अक्सर विवाद होता था। राजेश शराब का लती था। वह प्रतिदिन पैसा मांगता था। शनिवार की रात भी पिता-पुत्र में पैसों को लेकर जमकर विवाद हुआ। पिता ने जब पैसे नहीं दिए वह किसी से उधार मांगकर बाहर गया और शराब पीकर घर आया। वह दोबारा झगड़ा करने लगा। किसी तरह घर वालों ने उसे वहां से हटाया और सो गए।

विज्ञापन

Prayagraj News : पिता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पुत्र राजेश यादव। - फोटो : प्रयागराज

रात में राजेश कुमार ने ईट से राम कुमार का सिर कूंच दिया। रविवार की सुबह जब परिजन उठे तो देखा कि राम कुमार की हत्या हो चुकी है। शव खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा था। सूचना पाकर होलागढ़ प्रभारी अमित कुमार सिंह फोर्स के साथ गांव पहुंचे। मामले में राम कुमार की बेटी कंचन देवी की तहरीर पर राजेश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। राजेश ने बताया कि शराब के नशे में उसने पिता के सिर पर ईट से वार कर दिया था। उसे नहीं मालूम था कि उनकी मौत हो जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें