फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर पकड़े गए दवाओं के तस्कर, 9600 शीशी सिरप बरामद

Fri, 06 Aug 2021 10:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • अवैध रूप से ले जाते दो गिरफ्तार, रीवा में होनी थी सप्लाई
विज्ञापन
arrest - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवैध दवाओं की तस्करी का एक और मामला शुक्रवार को सामने आया। करेली में पुलिस ने कफ सिरप की 9600 शीशियां बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया। दवाएं पिकअप में आलू की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही थीं। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि वह दवाओं की खेप को मप्र के रीवा ले जा रहे थे। पुलिस देर रात तक दोनों से पूछताछ में जुटी रही।
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान करेली पुलिस ने दोपहर में करेलाबाग बालू मंडी में पिकअप को रुकने का इशारा किया तो चालक वाहन समेत भागने लगा। इस पर उसे खदेड़कर पकड़ा गया। तलाशी ली गई तो आलू की बोरियों केनीचे कप सिरप की कुल 60 पेटियां मिलीं। चालक व क्लीनर बरामद दवाओं के संबंध में कोई कागजात नहीं दिखा पाए। जिसके बाद उन्हें थाने लाया गया। पुलिस के मुताबिक, यहां पूछताछ में पता चला कि वह अवैध दवा तस्कर गिरोह केसदस्य हैं। दोनों ने अपना नाम सूरज रविदास निवासी करेलाबाग और प्रवीण श्रीवास्तव निवासी मीरापुर अतरसुइया बताया। 60 पेटियों में कुल 9600 शीशी कप सिरप भरी हुई थीं। 

रामबाग में नहीं मिला गोदाम
करेली पुलिस केमुताबिक, पकड़े गए दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह दवाओं की खेप एमपी के रीवा में ले जा रहे थे। दवाएं जिस पिकअप में ले जाई जा रही थीं, उस पर एमपी का ही रजिस्ट्रेशन नंबर लिखा था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह दवाएं रामबाग से वाहन में लोड की थीं। हालांकि जब उन्हें लेकर पुलिस पहुंची तो वहां गोदाम नहीं मिला। पुलिस देर रात तक उनसे पूछताछ में जुटी रही लेकिन उन्होंने गोदाम का सही पता नहीं बताया।
विज्ञापन


नारकोटिक्स की श्रेणी में हैं शामिल
करेली पुलिस की सूचना पर औषधि निरीक्षक दिव्यप्रकाश मौर्य भी थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि सिपर पर लगे लेबल को देखने से पता चलता है कि यह इसमें कोडीन फॉस्फेट नामक तत्व है जो नारकोटिक्स ड्रग्स की श्रेणी में आता है। इसे बिना डॉक्टरी सलाह केनहीं बेचा जा सकता।

तीन दिन में दूसरा मामला
शहर में तीन दिनों केभीतर अवैध दवाओं की तस्करी का यह दूसरा मामला है। तीन अगस्त को चंद्रलोक टाकीज के पास सुभाष मिश्रा(24) निवासी अहिबरनपुर, हथिगवां प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर कुल 297 शीशी कप सिरप और 960 पत्ता टैबलेट बरामद किया गया था। खास बात यह है कि तब भी बरामद दवाओं की खेप प्रयागराज से मप्र के रीवा ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें