गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज
डॉ. खेतान का नाम 2011 में गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड और 2012 में लिम्का बुक आफ रिकार्ड्स में भी दर्ज हो चुका है। उन्होंने बांदा की रहने वाली एक आठ साल की बच्ची के ब्रेन से 296 गांठें (हाइडेटेड सिस्ट) निकाल कर यह रिकॉर्ड बनाया था। यह गांठें आज भी इलाहाबाद संग्रहालय में संरक्षित हैं। सफेद रंग की इन रेशेदार गांठों को निकालने में करीब 12 घंटे तक ऑपरेशन चला था। यह बच्ची आज स्वस्थ है।