फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम बोले - प्रयागराज को मिलने जा रही है कई बड़े पुलों की सौगात

Mon, 12 Jul 2021 10:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • कहा, मेजा से हंडिया के बीच पुल का होगा शिलान्यास, गंगा और यमुना पर भी बनेंगे कुछ और पुल
विज्ञापन
prayagraj news : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को प्रतीक चिन्ह भेंट करते जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला पंचायत अध्यक्ष और पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह ने डिप्टी सीएम केशव से हंडिया से मेजा के बीच गंगा पर एक पुल की मांग की। इस पर डिप्टी सीएम ने कहा कि यह पुल तो मिलेगा ही, साथ ही प्रयागराज को कई और पुलों की भी सौगात मिलेगी।
विज्ञापन


नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह ने उप मुख्यमंत्री से हंडिया और मांडा के बीच एक पुल की मांग की तो इस पर डिप्टी सीएम ने कहा कि यह पुल तो मिलेगा ही साथ ही प्रयागराज को पुलों की सौगात मिलने जा रही है। डिप्टी सीएम ने कहा कि मेजा-हंडिया को जोड़ने वाले पुल का सरकार जल्द ही शिलान्यास करवाएगी। इसके अलावा प्रयागराज में दक्षिण विधानसभा को बारा विधानसभा से जोड़ने के लिए यमुना पर पुल बनेगा।

उत्तरी विधानसभा को दक्षिण विधानसभा से जोड़ने के लिए नैनी से झूंसी के बीच और शहर उत्तरी को फूलपुर विधानसभा से जोड़ने के लिए भी पुल बनाने की तैयारी है। प्रयागराज में 300 करोड़ का फ्लाई ओवर भी तैयार हो रहा है। 1100 करोड़ की लागत से कौशांबी से प्रयागराज को जोड़ने के लिए फ्लाई ओवर तैयार होगा। इसमें एक रेल ओवर ब्रिज, एयरपोर्ट से होते हुए कौशांबी तक फोर लेन रोड का भी निर्माण शामिल है। 
विज्ञापन


कहा कि मलाक हरहर से शहर उत्तरी को जोड़ने के लिए दो हजार करोड़ की लागत वाले सिक्स लेन पुल का भी निर्माण शुरू हो चुका है। इस दौरान डिप्टी सीएम ने रिंग रोड के पहले चरण का काम स्वीकृत होने की बात भी बताई। कहा कि रामपुर-करछना-चित्रकूट मार्ग पर 23 किलोमीटर सड़क का काम स्वीकृत हो चुका है। रीवा रोड को नेशनल हाइवे-दो ( प्रयागराज-वाराणसी) राजमार्ग से जोड़ा जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि अगले कुछ वर्ष में शहर के एयरपोर्ट और कौशांबी मार्ग पर महज 15 मिनट में पहुंच जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि सरकार राम पथ वन गमन मार्ग के जरिये फाफामऊ को चायल से जोड़ रही है। डिप्टी सीएम ने कहा कि ब्लॉकों पर सरकार हमेशा खर्च करती है। पिछले वर्ष 500 करोड़ का बजट था जो इस बार 2800 करोड़ रुपये का हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें