फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में गंगा की कटान से छह शव और मिले, कराया अंतिम संस्कार

Mon, 12 Jul 2021 10:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

फाफामऊ घाट पर गंगा की कटान होने से दो महीने के बाद भी शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार को यहां गंगा की कटान में छह शव बाहर निकाले आए।
विज्ञापन
prayagraj news : लगातार हो रही बारिश और गंगा के जलस्तर में हो रही वृद्धि के कारण फाफमऊ घाट पर दफन शव बाहर आ रहे हैं। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फाफामऊ घाट पर गंगा की कटान होने से दो महीने के बाद भी शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार को यहां गंगा की कटान में छह शव बाहर निकाले आए। नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर हिंदू रीति-रिवाज के साथ सभी शवों की चिता लगाकर अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन

फाफामऊ घाट के पास शवों के मिलने का सिलसिला दो महीने से लगातार जारी है। पिछले दिनों लगातार हो रही बारिश से जब गंगा के जलस्तर बढ़ा तो कटान की वजह से रोजाना शव निकल रहे थे। अब जब गंगा के जलस्तर में कमी आई है तब भी शव मिल रहे हैं।

जलस्तर कम होने से भी कटान जारी है। सोमवार की सुबह नगर निगम के अधिकारियों को एक शव का हाथ नजर आया। पास पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। इसके थोड़ी देर बाद दूसरा, तीसरा शव मिला। दोपहर तक कुल छह शव कटान से निकल आए। अधिकारियों, कर्मचारियों ने सभी शवों के लिए चिता लगवाई। इसके बाद उस पर रामनाम का कफन डालकर अंतिम संस्कार कराया। शवों को जलाने के बाद उसकी शेष अस्थियों को गंगा में प्रवाहित कराया। नगर निगम के जोनल अधिकारी नीरज सिंह ने कहा कि फाफामऊ घाट पर अब तक कुल दो सौ शव मिल चुके हैं। नगर निगम की ओर से भी सभी का संस्कार करा दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें