कोटिया गांव निवासी छेदीलाल यादव प्रयागराज के एक प्राइवेट दूध डेयरी में काम करते हैं। बताया कि उनका बड़ा बेटा राजकुमार यादव (27) गांव में रहकर अपना निजी आटो चलाता था। पड़ोसी सोनू पाल के घर के पास ही वह अपना आटो खड़ा करता था।
सरायअकिल के कोटिया गांव में सोमवार सुबह एक युवक का शव उसकी प्रेमिका के घर में फांसी पर लटका मिला। मामले की जानकारी होने पर युवक के परिजनों में रोना पिटना मच। सूचना के बाद पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटना की जांच-पड़ताल की। शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
कोटिया गांव निवासी छेदीलाल यादव प्रयागराज के एक प्राइवेट दूध डेयरी में काम करते हैं। बताया कि उनका बड़ा बेटा राजकुमार यादव (27) गांव में रहकर अपना निजी आटो चलाता था। पड़ोसी सोनू पाल के घर के पास ही वह अपना आटो खड़ा करता था। सोनू पाल मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। जबकि, उसकी पत्नी सविता पाल गांव में बच्चों के साथ रहती है। छेदीलाल के मुताबिक सविता पाल से बेटे राजकुमार का प्रेम प्रसंग चल रहा था।
अक्सर बेटे का उसके घर आना जाना लगा रहता था। आरोप है कि प्रेम प्रसंग में दोनों के बीच हमेशा खटपट भी हो जाती थी। राजकुमार के छोटे भाई सत्यम ने बताया कि रविवार रात राजकुमार घर से एक निमंत्रण में शामिल होने की बात कहकर निकला था। लेकिन रात में वह वापस घर नहीं लौटा। सोमवार सुबह उसका शव पड़ोसी सोनू पाल के घर के कमरे में फांसी पर लटके होने की जानकारी मिली। खबर मिलते ही बदहवाश परिजन रोते बिलखते हुए सोनू के घर पहुंच गए।
विज्ञापन
सूचना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम गांव पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।सत्यम यादव ने आरोप लगाया कि उसके भाई को सविता पाल प्रेम-प्रसंग में अक्सर ब्लैकमेल किया करती थी,इसी बात से आहत होकर रविवार रात उसने आत्महत्या की है।इंस्पेक्टर विनीत कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर बारीकी से जांच की जा रही है।