फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र ने पानी समझ एसिड पी लिया था एसिड, मौत

Sat, 14 May 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
बेनीगंज मोहल्ले में तीन दिन पहले दसवीं के छात्र अमित साहू (16) ने झटके में पानी समझकर एसिड पी लिया था। जब तक उसे सच्चाई का पता चलता एसिड के कई घूंट वह गटक चुका था। गंभीर हालत में घरवाले उसेे एसआरएन अस्पताल ले गए थे। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। छात्र की मौत से घरवाले गम में डूबेे हैं। 
विज्ञापन

करेली में बेनीगंज मोहल्ले के रहने वाले स्व. दिनेश साहू के चार बेटों और एक बेटी में अमित सबसे छोटा था। वह दसवीं का छात्र था। 10 मई की शाम घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। लगभग साढ़े छह बजे नीचे आया। जल्दबाजी में सफेद बोतल में रखा एसिड पानी समझकर पीने लगा। जब तक वह समझ पाता कई घूंट एसिड पी चुका था। एसिड शरीर के अंदर पहुंचने के चलते उसकी हालत बिगड़ने लगी।
  नाजुक हालत में घरवाले अमित को लेकर अस्पताल भागे। एसआरएन अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। शुक्रवार सुबह उसकी सांस थम गई। अमित की मौत से मां सीमा, भाइयों और बहन का रोकर बुरा हाल था। एसओ करेली आनंद पांडेय के मुताबिक पूछताछ में पता चला कि गलती से छात्र ने पानी समझकर टायलेट साफ करने वाला एसिड पी लिया था। इलाज के  दौरान उसकी सुबह मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें