फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आभूषण व्यवसाई को तमंचा दिखा लाखों के गहने व नगदी लूटे

Sat, 14 May 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बेखौफ लुटेरों ने गुरुवार देर रात घूरपुर के गौहनियां मछली बाजार में तमंचा दिखा कर एक आभूषण व्यवसाई और उसके भाई से डेढ़ लाख के गहने व 16 हजार नगदी लूट कर पुलिस को चुनौती दी है। शुक्रवार को व्यवसाई की तहरीर पर घूरपुर थाने में लूट का मुकदमा दर्ज कर पुलिस लुटेरे अपराधियों की धरपकड़ में जुट गई है। 
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के पवरी रोड के पास मनोज कुमार शर्मा पुत्र गुरुचरण शर्मा निवासी असरवई बारा की आभूषण की दुकान है। मनोज कुमार शर्मा गुरुवार रात करीब साढ़े दस बजे हमेशा की तरह दुकान बंद कर बाइक से अपने भाई मनमोहन के साथ घर जा रहा था। इसबीच मछली बाजार के पास अंधेरे में छिपे बदमाशों ने बाइक के पहिए पर डंडा डाल कर रोक लिया। इसके बाद दोनो भाइयों पर तमंचा तान कर उनके पास मौजूद डेढ़ लाख के गहने और 16 हजार नगदी लूट कर फरार हो गए। घटना के बाद दहशत में दोनों भाई घर की तरफ निकल गए। शुक्रवार सुबह घटना की तहरीर घूरपुर थाने में देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है।

मांडा के कोइलहा जंगल में बदमाशों ने एक लकड़ी कारोबारी को लूट लिया। हालांकि लुटेरे पहले फोन कर कारोबारी को लकड़ी का सौदा करने के लिए बुलाया फिर लूट लिया। लकड़ी कारोबारी ने मांडा पुलिस को तहरीर दी है। फिलहाल मांडा थानाध्यक्ष ने घटना से इनकार किया है।
विज्ञापन


बलिया जनपद के दुबहा थाना क्षेत्र के बंधूचक गांव निवासी चन्द्रशेखर पाण्डेय लकड़ी का कारोबार करते हैं। चन्द्रशेखर के मुताबिक उन्हें फोन पर मांडा के कोइलहा जंगल में लकड़ी का सौदा करने के लिए बुलाया गया। जब वहां पहुंचा तो तीन लोग उसे घेर लिए। फिर उसकी जेब से एक लाख चालीस हजार रुपये निकाल तमंचा लहराते निकल लिए। इतना ही नहीं पुलिस से शिकायत करने पर जान से भी मारने की धमकी भी दी है। मांडा के एसओ चन्द्रभान सिंह ने लूट जैसी घटना से इनकार किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें