फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के देवर ने युवती को मारी गोली

Sun, 06 Aug 2017 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
गंगापार के सरायइनायत थाना क्षेत्र के मलखानपुर गांव में शनिवार की रात एकतरफा प्रेम में पागल एक युवक ने अपनी भाभी की बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। युवती की मई में शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद वह मायके आ गई थी। घटना से आक्रोशित परिजनों ने युवती का शव हनुमानगंज बाजार में रखकर चक्काजाम कर दिया। देर रात पुलिस ने लाठियां फटकारकर जाम समाप्त करवाया। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव भी किया।
विज्ञापन


मलखानपुर सरायइनायत के धरमराज मौर्या किसान हैं। शनिवार की शाम अपने बेटों धर्मेंद्र और वीरेंद्र के साथ कोका कोटवा स्थित साप्ताहिक बाजार गए थे। घर में उनकी छोटी बेटी नीतू (20) और पत्नी शैल मौजूद थीं। रात में करीब नौ बजे नीतू की बड़ी बहन शशिकला का देवर ओम प्रकाश दो अन्य युवकों के साथ बाइक से घर पहुंचा। उसने पहुंचते ही नीतू की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी और भाग निकला। घटना से आवाक शैल ने चीख पुकारकर लोगों को बुलाया। शैल को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके घर वाले शव को लेकर घर आ गए। तब तक सूचना पर कंट्रोल रूम के सिपाही पहुंच गए थे। घर पर भारी भीड़ इकट्ठी हो गई थी। आक्रोशित परिजन नीतू के शव को बाइक से लेकर सात किलोमीटर दूर हनुमानगंज बाजार पहुंचे और शव सड़क पर रखकर चक्काजाम शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में महिलाएं भी चक्काजाम में शामिल हो गईं। वे आरोपी ओमप्रकाश की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे सीओ अभिनव कनौजिया और इंस्पेक्टर यतेंद्र बाबू भारद्वाज के समझाने पर भी जब वे नहीं माने तो पुलिस ने लाठी फटकारकर शव कब्जे में ले लिया। स्थिति बिगड़ती देख पीएसी बुला ली गई थी। इसके विरोध में ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव भी किया। नीतू के भाई को पुलिस ने पकड़ लिया। ओमप्रकाश और उसके अज्ञात दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी।
विज्ञापन


धरम राज मौर्या के चार बच्चों में बड़ी शशिकला की शादी दस साल पहले प्रतापगढ़ के मानधाता इलाके के शीतला मौर्या के साथ हुई थी। शीतला का भाई ओमप्रकाश पैरों से दिव्यांग है। करीब दो सालों से वह शशिकला की छोटी बहन नीतू से इकतरफा प्रेम करने लगा। उसने घर वालों को समझाया, लेकिन उसके दिव्यांग होने के कारण नीतू के घर वाले राजी नहीं हुए। इस कारण वह पागलों जैसी हरकतें करने लगा। इससे परेशान घर वालों ने 16 मई को नीतू की शादी ज्ञानपुर (भदोही) के सुरेंद्र मौर्या से कर दी। 28 मई को नीतू ससुराल से मायके आ गई। तब से वह मायके में ही थी। शादी से पहले ओमप्रकाश ने धमकी दी थी कि शादी हुई तो वह नीतू को मार डालेगा। इसकी सराय इनायत थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। आज घर वाले इसीलिए भी आक्रोशित थे कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने ओमप्रकाश के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। आज उसने हत्या कर दी।

ओमप्रकाश भी शादीशुदा था, लेकिन उसकी हरकतों के कारण उसकी पत्नी ने साथ छोड़ दिया था। इकतरफा प्रेम में इस कदर पागल हो गया था कि उसने नीतू के घर वालों को डराने के लिए जनवरी में उसके आग लगा दी थी। जब उसने सुना कि नीतू की शादी हो रही है, तो उसने फोन कर जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें