फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला चाकलेट खिलाकर किया महिला से बलात्कार 

Fri, 11 Mar 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
rape - फोटो : Demo
विज्ञापन
शहर के अतरसुइया इलाके में एक व्यापारी के 23 वर्षीय बेटे ने पड़ोस में रहने वाली महिला को नशीला चाकलेट खिलाकर रेप किया। उसने वीडियो क्लिपिंग बनाकर महिला को ब्लैकमेल कर दुबारा बलात्कार किया और पैसे भी ऐंठ लिए। आरोप है कि युवक ने बृहस्पतिवार को वीडियो क्लिपिंग बांटने की धमकी देकर महिला से तीन लाख रुपये की डिमांड की तो उसने अपने अधिवक्ता पति को बताया। पुलिस अफसरों से लिखित शिकायत की गई तो दोपहर में अतरसुइया थाने की पुलिस ने नामजद एफआईआर लिखकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


अतरसुइया में रहने वाले उमेश साहू उर्फ पप्पू ने जनरल स्टोर खोल रखा है। पुत्र ऋषि साहू भी दुकान में बैठता है। पड़ोस में रहने वाला एक परिवार भी इसी दुकान से सारा सामान लेता है। उस परिवार की 40 वर्षीय महिला के मुताबिक, ऋषि लिस्ट लेकर सारा सामान घर में पहुंचा देता था। आरोप है कि पिछले महीने सामान पहुंचाते वक्त ऋषि ने महिला को एक चाकलेट दी थी। उसे खाते ही महिला को तेज नशा हो गया। नशे की हालत में ऋषि ने महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया और मोबाइल से वीडियो क्लिप भी तैयार कर ली। तब महिला को इस बारे में पता नहीं चल सका।

आरोप है कि करीब दस दिन पहले ऋषि ने महिला को मोबाइल पर उसकी अश्लील वीडियो क्लिप और तस्वीर दिखाकर धमकी दी कि उसकी बात नहीं मानी तो वह क्लिप बांट देगा। उसने धमकाकर महिला के साथ फिर रेप किया। साथ ही दस हजार रुपये भी जबरन ऐंठ लिए। तब भी महिला ने चुप्पी बनाए रखी। उसका आरोप है कि बृहस्पतिवार को ऋषि ने उसे वीडियो क्लिपिंग बांटकर बदनाम करने की धमकी देकर तीन लाख रुपये की डिमांड की तो उसने इनकार कर दिया और कहा कि थाने जाकर पुलिस से शिकायत करेगी।
विज्ञापन


इस पर ऋषि ने धमकी दी कि वह उसकी चार साल की बेटी का अपहरण कर लेगा साथ ही परिवार को भी मुसीबत में डाल देगा। जान से मारने की भी धमकी दी। अब तक लोकलाज की वजह से चुप रही महिला ने पति को बताया तो सीओ बैरहना कृष्ण गोपाल से शिकायत की गई। सीओ के आदेश पर अतरसुइया थाने की पुलिस ने एफआईआर लिखकर ऋषि को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उसने पुलिस के सामने पूछताछ में कहा कि उसने रेप नहीं किया। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें