फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ियों का थाने में हंगामा और तोड़फोड़

Fri, 15 Jan 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के नशे में धुत दो लोगों ने बुधवार आधी रात खासा हंगामा मचा दिया। जार्जटाउन पुलिस इन दोनों को बालसन चौराहे के पास शराब की दुकान के बाहर गिरते-पड़ते देख थाने ले गई तो वहां उन दोनों ने हंगामा कर दिया। पुलिसवालों से मारपीट की और थानाध्यक्ष कक्ष के दरवाजे का कांच तोड़ दिया। किसी तरह काबू में कर पुलिस ने उन दोनों के खिलाफ केस लिखा। कोर्ट के आदेश पर दोनों जेल भेजे गए।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष दीपक पांडेय के मुताबिक, बुधवार रात करीब 11.30 बजे वह गश्त पर निकले थे। बालसन चौराहे के निकट शराब की दुकान के बाहर उन्हें दो लोग आपस में झगड़ते दिखे। वे इस कदर नशे में धुत थे कि ठीक से खड़े नहीं हो पा रहे थे। कई बार वे गिरे। गिरने से उनमें से एक व्यक्ति के हाथ में चोट भी पहुंची थी। पूछने पर नशे में बहके वे दोनों अपना नाम-पता भी नहीं बता सके तो उन्हें थाने ले जाया गया क्योंकि सड़क पर खतरा था कि वे किसी गाड़ी की चपेट में न आ जाएं। मगर थाने में वे दोनों चीखते हुए बखेड़ा करने लगे।

 सिपाहियों ने संभालने की कोशिश की तो उनसे मारपीट की। तभी उनमें से एक ने अपना मोबाइल थानाध्यक्ष कक्ष के दरवाजे पर पटका, जिससे कांच टूट गया। बमुश्किल उन दोनों को काबू में कर मेडिकल टेस्ट की खातिर ले जाया गया। पकड़े गए शराबियों में अभिषेक केसरवानी की प्लाईवुड की दुकान है जबकि अभिषेक राय का मार्केट है। वे दोनों मटियारा रोड अल्लापुर के रहने वाले हैं। थानेदार की तरफ से उन दोनों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, नशे में हंगामा और तोड़फोड़ का केस लिखा गया। उन्हेें पुलिस ने अदालत में पेश किया जहां से न्यायिक हिरासत में नैनी सेंट्रल जेल भेजने का आदेश जारी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें