फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को घर के बाहर खींचकर किया रेप

Sat, 09 Jan 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनापार के मेजा इलाके में बृहस्पतिवार रात पड़ोस का एक युवक किशोरी को घर से खींचकर एक खंडहरनुमा मकान में घसीट ले गया। युवक ने किशोरी के साथ दुराचार किया और विरोध करने पर पत्थर से सिर फोड़कर उसे लहूलुहान कर दिया। गांव वालों के साथ किशोरी के परिजनों ने आरोपी के घर को चारों तरफ से घेर लिया। तब वहां पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


मेजा इलाके में एक किसान की 15 वर्षीय बेटी बृहस्पतिवार रात घर से लघुशंका करने के लिए बाहर निकली। वहां पहले से घात लगाकर बैठे पड़ोस के एक युवक ने किशेारी को दबोच लिया। उसका मुंह दबाकर पास स्थित एक खंडहरनुमा मकान में घसीट ले गया। आरोपी किशोरी से अश्लील हरकत करने लगा तो किशेारी ने इसका विरोध किया। वह शोर मचाती इससे पहले युवक ने किशोरी के सिर में पत्थर मारकर उसे घायल कर दिया। फिर आरोपी ने धमका कर किशोरी के साथ रेप किया। धमकी दी कि किसी से घटना का जिक्र किया तो पूरे परिवार को जान से मार दूंगा।

आरोपी के चंगुल से छूटकर किशोरी रोते हुए घर पहुंची तो उसके सिर से खून बहते देख घरवाले परेशान हो गए। पूछने पर किशोरी ने अपने साथ घटना के बारे में बताया परिजन आगबबूला हो गए। गांव वालों के साथ पीड़िता के घर वालों ने आरोपी के घर को घेर लिया। सूचना पाकर इंस्पेक्टर मेजा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को घर से दबोच लिया। पीड़िता के  परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ बंधक बनाकर दुराचार, मारपीट, धमकी और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा लिख लिया गया है। इंस्पेक्टर पीएन मिश्र ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा लिख लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें