फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी में मिली प्रेमी युगल की लोकेशन

Sat, 09 Jan 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। शहर की एक कॉलोनी से फरार हुए प्रेमी युगल की लोकेशन मसूरी में मिली है। उनके साथ कॉलेज के दोस्तों के होने की भी सूचना मिली है। पक्की सूचना पर पुलिस और परिजन मसूरी के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी निवासी युवक और युवती के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पांच जनवरी को दोनों घर से फरार हो गए। परिजनों ने अपने स्तर से ढूंढा लेकिन कोई जानकारी न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस की तलाश में भी प्रेमी जोड़े का कोई सुराग नहीं लग पा रहा था। इधर परिजन दोनों को ढूंढने में जुटे रहे। शुक्रवार को किसी ने प्रेमी जोड़े को मसूरी में देख कर परिजनों को जानकारी दी। इस पर परिजनों ने सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर पुलिस को प्रेमी जोड़े की लोकेशन बताई।
परिजनों ने ये भी बताया कि प्रेमी जोड़े के साथ उनके कई और दोस्त भी मसूरी में देखे गए हैं। माना जा रहा है कि उनके दोस्त भी प्लानिंग के तहत नए साल की छुट्टी मनाने मसूरी गए हैं। एसएसआई गोविंद कुमार ने बताया कि प्रेमी जोड़े के मसूरी होने की सूचना मिली है, जिस पर परिजनों के साथ एक पुलिस टीम मसूरी भेज दी गई है। जल्द बरामदगी की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें