फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबी से परेशान युवक ने दी जान

Fri, 29 Jan 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लापुर इलाके की संजय नगर झोपड़पट्टी में बृहस्पतिवार दोपहर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। गरीबी और मां की बीमारी के चलते परिवार का गुजारा करने में नाकाम होकर उसने फांसी लगा ली। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को सीलकर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन


संजय नगर में बख्शी बांध के बगल झोपड़पट्टी में रहने वाले राजेंद्र भारतीय (35) के पिता सुरेंद्र भारतीय का निधन हो चुका है। वह पत्नी आरती, तीन बेटियों और मां के साथ झोपड़ी में किसी तरह गुजारा करता था। मां को कैंसर की बीमारी है, जिसके इलाज में मोटी रकम खर्च होती है। पुताई का काम करने वाले राजेंद्र के लिए मां के उपचार और बेटियों-पत्नी का पेट भरना मुश्किल हो रहा था। ऊपर से वह खुद नशे का लती था। ऐसे में रोज ही घर में झगड़ा होता था। आरती गर्भवती भी थी। बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे वह कहीं से लौटा।

उसने झोपड़ी के पिछले हिस्से में जाकर धन्नी में नाइलॉन की रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद पत्नी ने देखा तो रोने-चीखने लगी। वहां भीड़ लग गई। खबर पाकर अल्लापुर चौकी प्रबारी शुभनाथ साहनी भी सिपाहियों के साथ आ गए। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर बताया कि राजेंद्र ने भारी आर्थिक तंगी की वजह से आत्महत्या की। अब उसकी पत्नी और बच्चों पर भारी मुसीबत टूट पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें