फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर टूटे घरों के ताले

Fri, 29 Jan 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में लगातार चोर घरों के ताले तोड़ रहे हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन चैन की नींद सोया है। कुई मैनोली, जूहा विमांडेश्वर के बाद चोरों ने बुधवार की रात्रि बेढुली में एक बंद मकान के ताले तोड़कर पूरा सामान बिखेर दिया।
विज्ञापन


भवन स्वामिनी दो माह पूर्व अपने पुत्र के साथ देहरादून गई हुई थीं। राजस्व उपनिरीक्षक ने मौका मुआयना कर चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्र में पिछले 24 जनवरी से लगातार चोरियां हो रही हैं, लेकिन अभी तक चोर नहीं पकड़े गए हैं, जिस कारण लोगों में आक्रोश बढ़ने लगा है।

24 जनवरी की रात चोरों ने कुई मैनोली गांव में सिलसिलेवार छह मकानों के ताले तोड़कर लाखों के जेवर पार कर लिए थे। 25 जनवरी को चोरों ने जूहा विमांडेश्वर के मिड-डे-मील कक्ष के ताले तोड़कर वहां खिचड़ी बनाई। 26 जनवरी की रात बेढुली गांव के मध्य स्थित हरीश सिंह की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया।
विज्ञापन


 चोर दुकान के शटर के ताले तोड़कर पांच हजार की नकदी और चार हजार का सामान चुरा ले गए। बेढुली में ही संतोष सिंह के घर का ताला तोड़ा गया।

 प्रधान महेश पंत ने सूचना क्षेत्र के उपराजस्व निरीक्षक को सूचना दे दी है। 27 जनवरी की रात चोरों ने फिर बेढुली गांव में तारा सिंह के बंद भवन को निशाना बनाया।

तारा सिंह की माता परुली देवी अकेली रहती थीं। दो माह से वह अपने पुत्र के साथ देहरादून गई हैं। इस बीच गांव की उनकी देवरानी मकान की देखभाल करने के लिए प्रतिदिन वहां आती थी।

सुबह जब उन्होंने घर के ताले टूटे देखे तो चोरी का पता चला। चोर चार बक्सों और दो अटैची के ताले तोड़ गए हैं। चोरों ने कितना माल साफ किया इसका पता नहीं लग पाया है।

24 जनवरी की रात कुई मैनोली में हुई चोरी के मामले में रुद्रपुर से गांव पहुंचे अंबादत्त ने राजस्व पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि घर के अंदर से तीन तोला सोने के जेवरात और चार तोला चांदी के जेवरात चोरी हुए हैं। उपराजस्व निरीक्षक शेखर चंद्र ने बताया कि मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें