फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराती बन दूल्हे के भाई का बैग उड़ाया, दो गिरफ्तार 

Sun, 04 Dec 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
बेखौफ हुए चोर
विज्ञापन
जार्जटाउन इलाके में शुक्रवार रात बाराती बन शातिरों ने दूल्हे के भाई को निशाना बनाया और डेढ़ लाख रुपये उड़ा दिए। द्वारचार के लिए निकली बारात में बदमाश शामिल हो गए और दूसरे बारातियों की तरह डीजे पर थिरकने लगे। बदमाशों की नजर दूल्हे के भाई पर थी, जो नगदी से भरा बैग हाथ में लिए थे। डांस के बीच में एक शातिर ने बैग पर ब्लेड मार दिया। घटना से बारात में खलबली मच गई। भीड़ ने भाग रहे बदमाशों में एक को दबोच लिया। जमकर धुनाई के बाद जार्जटाउन पुलिस के हवाले कर दिया। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने बदमाश के एक और साथी को दबोच लिया। हालांकि गायब नगदी नहीं बरामद हुई है। आशंका है कि नगदी उनका तीसरा साथी लेकर भागा है। 
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र इलाके में सड़वा कॉलोनी निवासी चंद्रकांत सिंह ट्रेवेल्स संचालक हैं। उनका छोटा भाई राजेश सिंह दिल्ली में एक निजी कंपनी में इंजीनियर है। राजेश की शादी जार्जटाउन इलाके में तय हुई। जार्जटाउन स्थित एक गेस्ट हाउस में शुक्रवार रात शादी थी। द्वारचार के लिए बारात चली। खुशी में लोग डीजे की धुन नाच रहे थे। बारातियों की भीड़ में बदमाश भी शामिल हो गए। उनकी नजर दूल्हे के भाई चंद्रकांत सिंह के बैग पर लगी थी। जिसमें लाखों की नगदी थी।

अचानक चंद्रकांत की नजर हाथ में लिए बैग पर गई तो देखा कि बैग फटा है और नगदी गायब है। बारात में बैग कटने की घटना से खलबली मच गई। लोग एक दूसरे को शक की नजर से देखने लगे तो दो युवक निकलकर भागने लगे। बारातियों ने दौड़ा लिया। एक बदमाश शोभित को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से ब्लेड तो मिला लेकिन रकम नहीं। जमकर धुनाई के बाद उसने बताया कि नगदी उसका साथी राहुल लेकर भागा है। चंद्रकात के मुताबिक बैग दो हजार रुपये के साठ नोट यानी 1.2 लाख और बाकी सौ रुपये के नोट थे। बैग में कुल डेढ़ लाख रुपये थे। यह रकम उन्होंने डीजे, बग्घी और अन्य खर्चों के लिए रखी थी। 
विज्ञापन


सूचना पर एसआई अंजनी त्रिपाठी, चौकी प्रभारी टैगोर टाउन ब्रजेश यादव पहुंचे। पूछताछ के बाद इस गिरोह के एक अन्य बदमाश शंकर को भी पुलिस ने दबोच लिया गया। पकड़े गए बदमाश अल्लापुर के रहने वाले और ऑटो रिक्शा चलाते हैं। उन्होंने कबूला कि शादी और बारात में शामिल होकर ऐसे कारनामे करते हैं। इंस्पेक्टर राकेश अवस्थी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों को जेल भेज दिया गया है। तीसरे बदमाश की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें