फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में रची गई बंसल हत्याकांड की साजिश

Sat, 15 Apr 2017 01:16 AM IST
त्रिलोकी यादव, अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
बंसल हत्याकांड - फोटो : self
विज्ञापन
डॉ. बंसल के घर पर हफ्ता भर पहले नैनी जेल से एक चिट्ठी आई है। जेल में बंद शातिर अपराधी राजेश पायलट के नाम से भेजी गई चिट्ठी में कहा गया है कि नैनी जेल में ही डॉ. बंसल हत्याकांड की साजिश रची गई है। क्राइम ब्रांच को इसकी सूचना मिली तो जांच शुरू हो गई। चिट्ठी में कुछ नामों के बारे में भी जिक्र किया गया है।
विज्ञापन


डॉ. एके बंसल के घर पर पर करीब हफ्ते पहले एक चिट्ठी आई। चिट्ठी लिखने वाले ने खुद को नैनी जेल में बंद राजेश पायलट बताया। लिखा कि ‘ बंसल की हत्या की साजिश नैनी जेल में रची गई है। घटना को अंजाम देने वाले भी जेल से जुड़े हुए हैं। पुलिस या तो उन तक पहुंचना नहीं चाहती या फिर पहुंच नहीं पा रही है। घर वाले अगर चाहें तो हत्या के खुलासे में वह मदद कर सकता है।

चिट्ठी में जेल में बंद कुछ अपराधियों के नाम भी बताए गए हैं। कुछ नाम ऐसे भी हैं जो जेल में बंद थे और हत्या से पहले ही जेल से छूट गए थे। चिट्ठी की सूचना पुलिस को नैनी जेल से मुखबिरों के माध्यम से मिली। इसके बाद जांच शुरू हो गई। क्राइम ब्रांच की एक टीम ने डॉ. वंदना बंसल से मुलाकात की और इस बारे में तहकीकात की। पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह तय है कि चिट्ठी नैनी जेल से आई है लेकिन इसे राजेश पायलट ने लिखा या और किसी ने, इसकी जांच की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक चिट्ठी में बंसल के एक ऐसे दुश्मन का जिक्र है, जिसे उन्होंने जेल भिजवाया था। पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच चल ही रही है। कोई भी सस्पेक्ट नाम कहीं से भी मिलता है तो उसकी छानबीन शुरू हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें