फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसएल में मारपीट, चार छात्र निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसएल हॉस्टल में मारपीट, चार छात्र निलंबित
विज्ञापन

0 एक छात्र को लाठी, डंडों, रॉड से पीटकर किया लहूलुहान
0 जारी हुआ नोटिस, अब निष्कासन की भी हो रही तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर एसएसएल हॉस्टल (सर सुंदरलाल) में बुधवार देर रात जमकर मारपीट हुई। एक छात्र को लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया गया। घायल छात्र की शिकायत पर चार छात्रों को निलंबित कर दिया गया है और उनके निष्कासन की तैयारी की जा रही है। छात्रों को नोटिस जारी कर उनका स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे ने बीए द्वितीय वर्ष के छात्र आशुतोष पाठक, बीए प्रथम वर्ष के छात्र हरिकेश यादव, एमएससी प्रथम वर्ष के छात्र शशांक शेखर सिंह और बीए प्रथम वर्ष के छात्र शुभम सिंह को नोटिस जारी कर उनका स्पष्टीकरण मांगा है और विश्वविद्यालय से निष्कासन की चेतावनी दी है। चारों पर आरोप है कि उन्होंने आदर्श मिश्र नाम के छात्र को कटरा जाते वक्त हॉस्टल के बाहर रोककर लाठी, डंडों और रॉड से जमकर पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आदर्श ने इविवि प्रशासन से घटना की लिखित शिकायत भी की है। चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला सही पाए जाने पर चारों छात्रों को निलंबित कर दिया गया है। आरोपित छात्रों को 17 अक्तूबर को अपराह्न 3.30 बजे कुलानुशासक कार्यालय में स्वयं उपस्थिति होकर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। इन छात्रों को निष्कासन की चेतावनी भी दी गई है। प्रॉक्टर के अनुसार बुधवार देर हुई घटना के बाद बृहस्पतिवार को दोपहर में भी एसएसएल हॉस्टल में मारपीट की सूचनाएं आईं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें