फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनोई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने वाला गिरफ्तार, बताई ‘मर्डर की वजह’

Thu, 12 Oct 2017 08:00 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में जीजा की हत्या में नामित आरोपी आरिफ
विज्ञापन
दिनदहाड़े बहनोई को गोली मारकर हत्या करने वाले साले को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। वहीं हत्या में शामिल चार आरोपी अभी भी पकड़ से दूर हैं। पुलिस आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। मामला यूपी के उन्नाव जिले का है। 
विज्ञापन


उन्नाव शहर के मोहल्ला कसाई चौराहा गद्दियाना निवासी मामून उर्फ आरिफ (25) पुत्र स्व. वलीम सिद्दीकी को पिछले शनिवार की दोपहर नगर पालिका तिराहे के निकट उसके साले आमिर पुत्र मोइनुद्दीन, भाई आरिफ और आसिफ ने दौड़ाकर गोली मार दी थी। गोली पेट के आर-पार हो गई थी। गंभीर हालत में आरिफ को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया था। हालत गंभीर देखकर कानपुर रेफर किया गया था। हालत गंभीर होने से हैलट में भी मामून को भर्ती नहीं किया गया था। परिजनों ने नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था। सोमवार को आरिफ ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। हत्या में नामित आरोपियों में मो. मोइनुद्दीन उर्फ रईस के अलावा आरिफ, आसिफ, आमिर, चांदबाबू की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने मंगलवार को कसाई चौराहे पर जाम लगा दिया था। गुरुवार को पुलिस ने आरिफ को शहर के नगर पालिका के सामने से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि आरिफ ने गोली मारने की घटना स्वीकार की है। उसे जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

पांच साल पहले आरिफ और आमिर की बहन का हुआ प्रेम विवाह
उन्नाव का आरिफ हत्याकांड चर्चित मामला है। पांच साल पहले आरिफ ने आमिर की बहन से लव मैरिज की थी। एक साल पहले तलाक हो गया था। दोनों का एक छोटा बच्चा भी था जिसे आरिफ अपने पास रखे हुए थे। आमिर के घरवालों का कहना था कि बच्चा मां को दे देना चाहिए लेकिन आरिफ तैयार नहीं था। इस हत्याकांड के पीछे की वजह बहन से तलाक लेना और बच्चे को न देना बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें