फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

￈←냬Uᅰ₩ᅵ ᄍ￰ᅵ￙￰ ￧￙ᄋ니₩ ￧ᄋᄂ¢₩￴ᅳU│ ᅵ₩ᅡᅩ₩

विज्ञापन
विज्ञापन
फुटबाल खेलने निकले दो छात्र लापता
विज्ञापन

एक ही स्कूल में पढ़ते हैं दोनों
इलाहाबाद। विष्णु भगवान इंटर कालेज में पढ़ने वाले दो छात्र मंगलवार को स्कूल से आने के बाद फुटबाल खेलने के लिए घर से निकले और लापता हो गए। दोनों के घर वालों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि दोनों साथ में ही निकले हैं।
विज्ञापन

लूकरगंज के रहने वाले नरेंद्र कुमार साहू का बेटा अनिमेश (17) विष्णु भगवान इंटर कालेज में इंटर का छात्र है। मंगलवार को वह स्कूल से आया और फुटबाल किट लेकर निकल गया। उसने बताया कि वह अपने दोस्त सार्थक के साथ फुटबाल प्रेक्टिस के लिए जा रहा है। जब देर शाम तक अनिमेश नहीं लौटा तो घर वालों ने ढूंढना शुरू किया। सार्थक के राजरूपपुर स्थित घर में पता किया गया। पता चला कि सार्थक भी दोपहर में फुटबाल खेलने की बात कहकर निकला है। अनिमेश की मां अर्चना साहू ने खुल्दाबाद और सार्थक की मां अर्चना केसरवानी ने धूमनगंज में धारा 363 के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी। इंस्पेक्टर धूमनगंज नागेश सिंह ने बताया कि दोनों साथ में पढ़ते हैं। स्कूल और घर वालों से तहकीकात की जा रही है। पता चला है कि स्कूल से दोनों को वार्निंग मिली थी। गुरुवार को फिर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें