प्रतापगढ़ में अनवर उपाध्यक्ष, नीरज महासचिव बने
इसी तरह प्रतापगढ़ में जिला उपाध्यक्ष पद पर अनवर अली, महासचिव नीरज पासी, जिला सचिव राम आसरे आर्य, जिला खजांची उमाकांत पांडेय और कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में उमाशंकर पाल और बांकेलाल पटेल को जिम्मेदारी दी गई है। बीवीएफ का संयोजक धर्मराज गौतम और बामसेफ का जिला संयोजक राजाराम गौतम को बनाया गया है। दोनों जिलों की कमेटी में जातीय संतुलन का भी पूरा ध्यान रखा गया है। सवर्ण, पिछड़ी जाति के साथ ही एससी को स्थान दिया गया है। फिलहाल पार्टी की ओर से जारी कमेटी में किसी महिला को स्थान नहीं मिला है।