पीसीएस-2015 में भी बदली थी कॉपी, पर दबा दिया गया मामला
पीसीएस-2015 में महिला अभ्यर्थी सुहासिनी बाजपेयी की कॉपी भी बदल गई थी। सूचना के अधिकार के तहत कॉपी देखने पर इसका खुलासा हुआ था। बाद में उसे इंटरव्यू के लिए मुख्य परीक्षा में पास कर दिया गया। हालांकि, इंटरव्यू में वह असफल हो गईं और चयन नहीं हो सका था।
आयोग के सूत्रों का कहना है कि उस वक्त भी गलत काेडिंग के कारण ही ऐसा हुआ था। तब भी एक बंडल में रखी कई कापियां बदली होंगी लेकिन मामले काे रफा-दफा कर दिया गया। अगर तभी सख्त कदम उठाया गया होता तो गलती दोहराने की आशंका घट जाती। हालांकि, बाद में सीबीआई ने जांच के दौरान पीसीएस-2015 में कई गड़बड़ियां सामने आने पर मुकदमा भी दर्ज किया था।