फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kaushambi : आईसक्रीम को लेकर भाई पर किया कुल्हाड़ी से हमला

Sun, 05 Jun 2022 10:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस पप्पू को सीएचसी इस्माइलपुर ले गई। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Crime - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली के जहानपुर गांव में रविवार शाम मामूली कहासुनी पर एक युवक ने अपने भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में युवक को गंभीर चोटें आईं। शिकायत पर पुलिस ने जख्मी युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घटना की तहरीर लेकर आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका। जहानपुर गांव निवासी पप्पू सरोज ने बताया रविवार को उसका बेटा आइसक्रीम मांग रहा था। उसने आइसक्रीम खरीदने के लिए बेटे को पैसे दिए।

विज्ञापन



बेटा आइसक्रीम लेकर आया और उसे बदलने की जिद करने लगा। इस पर पप्पू आइसक्रीम बदलवाने वहां पहुंचा। आरोप है कि पप्पू के भाई ने इसी बात पर गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने कुल्हाड़ी से पप्पू पर हमला कर दिया। हमले में पप्पू को गंभीर चोर्टें आइं। शोरगुल होने पर मोहल्ले के लोग पहुंचे तो हमलावर भाग निकला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस पप्पू को सीएचसी इस्माइलपुर ले गई। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें