लखनऊ पश्चिम विधानसभा सीट के लिए भी जोर आजमाइश
इस बीच लखनऊ कैंट सीट पर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के चुनाव लड़ने कीसंभावना को देखते हुए सांसद रीता लखनऊ पश्चिम विधानसभा सीट से भी अपने पुत्र मयंक के लिए प्रयास कर रहीं हैं। दरअसल इस सीट के भाजपा विधायक सुरेश श्रीवास्तव का पिछले वर्ष ही निधन हो गया था। साथ ही उस सीट पर उपचुनाव भी नहीं हुआ। सांसद के मीडिया प्रभारी अभिषेक बताते हैं कि मयंक जोशी को लखनऊ पश्चिम सीट मिलती है या फिर लखनऊ कैंट, यह निर्णय पार्टी का नेतृत्व ही करेगा।