फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन हादसा : बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस में प्रयागराज से सवार हुए थे 46 यात्री

Fri, 14 Jan 2022 09:22 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शाम पांच बजे हुई घटना बंगाल के अलीपुरद्वार स्टेशन से 90 किलोमीटर दूर हुई है। बता दें कि गाड़ी संख्या 15633 बुधवार को एक घंटे की देरी से रात 10.35 बजे प्रयागराज जंक्शन से रवाना हुई थी।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के दोमोहानी में हुआ ट्रेन हादसा। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में दोहोमोनी के निकट दुर्घटना ग्रस्त हुई बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस में प्रयागराज के कुल 46 यात्रियों का रिजर्वेशन होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि ट्रेन जब पटरी से उतरी उस दौरान 46 में से 18 यात्री पीछे के स्टेशनों पर उतर चुके थे। ऐसे में ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने के दौरान कुल 28 यात्री ऐसे रहे जो प्रयागराज या उसके आसपास जिलों के हैं। हालांकि देर रात उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन को घायल और मृत यात्रियों की सूची प्राप्त नहीं हुई। 

विज्ञापन


शाम पांच बजे हुई घटना बंगाल के अलीपुरद्वार स्टेशन से 90 किलोमीटर दूर हुई है। बता दें कि गाड़ी संख्या 15633 बुधवार को एक घंटे की देरी से रात 10.35 बजे प्रयागराज जंक्शन से रवाना हुई थी। ट्रेन के विभिन्न कोच में प्रयागराज जंक्शन से कुल 46, कानपुर से 67 और टूंडला से 30 यात्रियों का रिजर्वेशन था।  

विज्ञापन

प्रयागराज के 18 यात्री हादसे के पहले पूरा कर चुके थे सफर, 28 सवार थे

एनसीआर के सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा ने बताया कि ट्रेन में उत्तर मध्य रेलवे के आगरा फोर्ट, टूंडला, कानपुर और प्रयागराज से कुल 188 यात्रियों का रिजर्वेशन विभिन्न कोचों में था। सीपीआरओ के अनुसार प्रयागराज के 46 में से 18 यात्री पीछे के स्टेशनों पर उतर गए थे। ऐसे में घटना के वक्त प्रयागराज के 28 यात्री ऐसे रहे जो ट्रेन में सफर कर रहे थे। अभी उन यात्रियों की कुशलता की जानकारी पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की ओर से नहीं दी गई है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि सुबह तक सभी यात्रियों की वास्तविक स्थिति के बारे में मालूम पड़ जाएगा। इस बीच एनसीआर द्वारा घटना को लेकर हेल्प लाइन नंबर भी जारी किए गए। वहीं दूसरी ओर हादसे के बाद गुवाहाटी रेल मार्ग ठप होने की वजह से शुक्रवार को संबंधित रूट से आने वाली 12505 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, 15632 बाड़मेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस आदि ट्रेनें विलंब से प्रयागराज जंक्शन पहुंचेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें