फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला क्षेत्र में विहिप के शिविर का हुआ भूमि पूजन

Tue, 05 Jan 2021 10:10 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रयागराज माघ मेला - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

माघ मेला के परेड ग्राउंड में विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत का शिविर लगाया जाएगा। मंगलवार को शिविर का भूमि पूजन हुआ। पूर्व के वर्षों में विहिप के शिविर में राम मंदिर निर्माण समेत अनेक मुद्दों पर निर्णय होते रहे हैं। इस बार भी मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान आदि बिंदुओं पर चर्चा होगी। भूमि पूजन के मौके पर परिषद के नेताओं ने कहा कि शिविर में कोरोना संक्रमण की बाबत जारी गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।

 

विज्ञापन

 

 

इस बार कोई भी बड़ा आयोजन नहीं होगा। हर वर्ष शिविर में बच्चों के यज्ञोपवित संस्कार होते रहे हैं लेकिन इस बार यह कार्यक्रम भी नहीं होगा। वैदिक विद्यालय का शिविर भी नहीं लगेगा। वेद विद्यालय के आचार्य पंकज एवं दीक्षांत पांडेय ने भूमि पूजन कराया। इस दौरान प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार, विमल प्रकाश, दिवाकर त्रिपाठी, शंकर देव त्रिपाठी, अमित पाठक, मोहनलाल पटेल, गौरव जायसवाल, धीरेंद्र कुशवाहा, अभिषेक पाठक, अनिल सिंह, अमरनाथ तिवारी, विजय पांडेय, वर्षा जायसवाल, माया द्विवेदी, शिवम द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें