फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीफ जस्टिस से अधिवक्ताओं के चैंबर खोले जाने की मांग

Tue, 05 Jan 2021 08:36 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
allahabad highcourt - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने मुख्य न्यायाधीश से अधिवक्ता चैंबर्स खोलने की मांग की है। वकीलों का कहना है कि जब हाईकोर्ट में अदालतें काम कर रही हैं। परिसर में भीड़ है तो चैंबर्स बंद रखने का औचित्य नहीं है।

विज्ञापन





हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के दो पूर्व पदाधिकारियों पूर्व महासचिव एसी तिवारी व पूर्व संयुक्त सचिव प्रशासन महेंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि चैंबर्स बंद होने के कारण वकीलों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। अधिवक्ताओं के बैठने की व्यवस्था न होने से उनको परिसर के बाहर फ्लाईओवर के नीचे समय बिताना पड़ता है। मुंशियों के परिसर में प्रवेश की अनुमति न होने से वकीलों को अपनी फाइल खुद कोर्ट में ले जानी पड़ रही है।



वरिष्ठ अधिवक्ता पीपी यादव ने कहा कि अधिवक्ता चैंबर्स खोले जाएं और वकीलों के साथ मुंशियों को कोर्ट परिसर में प्रवेश की अनुमति दी जाए। वरिष्ठ अधिवक्ता चैंबर्स में अधिवक्ताओं की हुई बैठक में अधिवक्ताओं के चैंबर न खोलने पर रोष प्रकट किया गया। बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता डीपी सिंह, कृष्णजी खरे, एसके मिश्र, उपेन्द्र सिंह लोहा, ओम सुभाष त्रिपाठी, गौरी शंकर मिश्र, आरसी सिंह आदि अधिवक्ता शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें