स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा अब तक 7 लाख लाख 73 हजार 9 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। वहीं 17 मार्च से प्रयागराज में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जिले के सभी ब्लाकों में शिविर लगाकर लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। अप्रैल माह में एक लाख से अधिक कार्डों का ब्यौरा स्टेट हेल्थ एजेंसी को भेजा गया। जिसमें 40 हजार 113 कार्डों पर अब तक नजर ही नहीं डाली गई है। स्टेट हेल्थ एजेंसी के अंतर्गत काम करने वाली विडाल जब तक इन सभी दस्तावेजों को चेक करके अपनी अनुमति प्रदान नहीं करेगी, तब तक कई परिवार आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रूपए तक मिलने वाले इलाज का लाभ नहीं उठा सकेंगे।
प्रयागराज पांचवे स्थान पर
आयुष्मान कार्ड बनाने के मामले में प्रयागराज ताजा रैकिंग में प्रदेश में पांचवे स्थान पर है। नए वित्तीय वर्ष में प्रयागराज में 2 लाख 615 कार्ड बनाए गए हैं। वहीं पहले स्थान पर गोरखपुर, उन्नाव दूसरे, सिद्वार्थनगर तीसरे, सीतापुर चौथे और प्रयागराज पांचवे स्थान पर है।
प्रयागराज में अब 7 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। वहीं एक अभियान के तहत प्रयास किया जा रहा है कि अधिक लोगों को इस सुविधा का लाभ मिल सके। - डॉ. राजेश सिंह, नोडल, एनसीडीसेल