नैनी में छापा मारने पहुंची एटीएस।
- फोटो : अमर उजाला।
नैनी के चकदोदी कसाई मोहल्ले में आतंकी रिजवान कनेक्शन खंगालने में शनिवार की सुबह एटीएफ और दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने संयुक्त छापेमारी की। इस दौरान सभी रास्तों को बंद कर सघन तलाशी और पूछताछ की जा रही है।
दिल्ली में पकड़े गए रिजवान को लेकर सुबह ही छापेमारी शुरू कर दी गई। समाजवादी पार्टी के नगर सचिव सरिक के रिश्तेदार असद के यहां की गई छापेमारी में आतंकी कनेक्शन को लेकर कई राज खुलने के आसार हैं। एटीएस और दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम सपा नेता सारिक के रिश्तेदार असद के घर एक घंटे से बैठी है। उधर, किसी को जाने नहीं दिया जा रहा है। असद माफिया अतीक अहमद के खास गुर्गे पप्पू गंजिया का समधी भी है।
नैनी में छापेमारी करती एटीएस।
- फोटो : अमर उजाला।
कई घंटे तक चली छापेमारी से मोहल्ले में खलबली मची रही। लोगों ने यह नहीं सोचा था कि उनके मोहल्ले में रहने वाले असद का आतंकवादी कनेक्शन भी निकल सकता है।
छापेमारी के बाद बरामद सामान ले जाते कमांडो।
- फोटो : अमर उजाला।
कई छोटी गाड़ियों के साथ ही ट्रक में भरकर फोर्स पहुंची तो लोग अश्चर्य चकित रह गए। नैनी की पुलिस काफी देर बाद पहुंची।
नैनी में छापा मारने पहुंची एटीएस।
- फोटो : अमर उजाला।
घर के चारों तरफ रहा पुलिस का सख्त पहरा। किसी को आने की नहीं दी गई थी इजाजत।
नैनी में छापा मारने पहुंची एटीएस।
- फोटो : अमर उजाला।
कई घंटे तक चली छापेमारी में कई महत्वपूर्ण सुराग मिलने की बात कही जा रही है। अभी इसकी औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है।
छापेमारी के बाद बरामद सामान ले जाते कमांडो।
- फोटो : अमर उजाला।
छापेमारी में मिले संदिग्ध सामान को टीम अपने साथ ले गई है। चार लोगों को भी अपने साथ दिल्ली ले जाने की चर्चा है। यह चारों कौन हैं अभी यह बताने के लिए कोई तैयार नहीं है।