फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समलैंगिक बनकर लाखों रुपये का चूना लगाने वाला गिरफ्तार, पुलिस ने पैसा समेत बाइक बरामद

Thu, 28 Jan 2021 10:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
धोखाधड़ी
विज्ञापन
समलैंगिक बनकर झूंसी निवासी प्रॉपर्टी डीलर के खाते से लाखों रुपये उड़ाने का आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। साइबर थाना पुलिस ने उसके खाते में पड़े 1.52 लाख रुपये फ्रीज कराते हुए करीब 1.32 लाख रुपये वापस कराए। साथ ही ठगी के रुपयों से खरीदी गई बाइक समेत अन्य सामान भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन


आईजी केपी सिंह ने बताया कि भुक्तभोगी प्रॉपर्टी डीलर ने 22 जनवरी को साइबर थाना पुलिस से शिकायत की थी कि जौनपुर के सरायलोका बीरभानपुर निवासी रजनीश यादव ने उनके खाते से 3.64 लाख की ऑनलाइन ठगी की है। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की तो कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आईं।

सर्विलांस व अन्य माध्यमों से सुरागकशी करते हुए टीम ने बृहस्पतिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी समलैंगिक बनकर डेटिंग एप पर पहले चैटिंग कर लोगों से संपर्क बनाता था और फिर करीबी बनकर उनका बैंक संबंधी विवरण जानकार खाते से रुपये उड़ा देता था। साइबर थाना प्रभारी राजीव तिवारी के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह प्लैनेट रोमियो नाम के मोबाइल डेटिंग एप के जरिये अविवाहित व तलाकशुदा लोगों से चैट करता था।
विज्ञापन


इसके बाद संपर्क बढ़ाकर उनके घर पहुंचता था और फिर बैंक संबंधी विवरण जानकार खाते से रुपये पार कर देता था। प्रॉपर्टी डीलर के साथ भी उसने ऐसा ही किया। पूछताछ में आरोपी ने यह भी बताया कि वह जौनपुर में ही स्थित कॉलेज से बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से मोबाइल, बाइक, की-बोर्ड, तीन हजार नगद, एक पासबुक भी बरामद की गई है। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी ने कई अन्य लोगों को भी चूना लगाने की बात कबूली है लेकिन फिलहाल एक ही भुक्तभोगी की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें