फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री सहित कई अन्य के खिलाफ मुकदमे की अर्जी

Thu, 28 Jan 2021 09:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
मुकदमा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जिला न्यायालय के अधिवक्ता राकेश नाथ पांडे ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्रीगण, मुख्यमंत्रीगण और प्रधानमंत्री कार्यालय के अवर सचिव एवं केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की अर्जी जिला न्यायालय में प्रस्तुत की है। अधिवक्ता का कहना है कि सभी लोक सेवक होते हुए भी गैर अधिकारिक दौरा कर पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करते हैं। जो विधि विरुद्ध और अपराध है। जिसकी विवेचना कराया जाना जरूरी है। अधिवक्ता द्वारा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया है। कोर्ट ने अभी सुनवाई की कोई तारीख नियत नहीं की है। 
विज्ञापन


थरवई निवासी अधिवक्ता राकेश नाथ पांडे ने अर्जी देकर कहा है कि उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय से जन सूचना अधिनियम के अंतर्गत प्रधानमंत्री के चुनाव से संबंधित गैर आधिकारिक दौरों का विवरण मांगा था । लोक सूचना अधिकारी द्वारा 27 जुलाई 2019 को जानकारी भेजी गई। जिसमें कहा गया कि प्रधानमंत्री के चुनाव से संबंधित दौरे गैर आधिकारिक दौरों का हिस्सा हैं।

इन दौरों का खर्च पार्टी द्वारा वहन किया जाता है । जबकि  31 जुलाई 2019 को भेजी गई सूचना में कहा गया कि भारत का प्रधानमंत्री हर समय सरकारी कार्य पर है। वादी ने प्रार्थना पत्र में कहा है कि जब प्रधानमंत्री हर समय सरकारी ड्यूटी पर हैं तो कैसे चुनावी दौरा गैर आधिकारिक हो सकता है। वादी ने इसे पद का दुरुपयोग बताते हुए कहा है कि पार्टी के पक्ष में प्रचार करना विधि विरुद्ध है। सभी राजनीतिक दल ऐसा कर रहे हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें