फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला एक्सक्लूसिव : कांग्रेस प्रत्याशी उज्ज्वल रमण बोले- टिकट के लिए भाजपा में कभी नहीं गया

Wed, 15 May 2024 08:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उज्ज्वल रमण सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में डैम, बांध और सुरंगे बनने के कारण संगम के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो गया है। प्रयागराज की पहचान संगमनगरी से है। गंगा और यमुना की धारा को बीच में ही अवरोध कर देने के कारण यहां काफी जल पहुंच रहा है।
विज्ञापन
उज्ज्वल रमण सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी, इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला अपने प्रत्याशी से मिलिए कार्यक्रम के तहत बुधवार को इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी उज्ज्वल रमण सिंह ने जनता के सवालों के बेबाकी से जवाब दिया और अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस और सपा के संयुक्त उम्मीदवार हैं। दोनों पार्टियों के हाईकमान के आदेश पर उन्हें टिकट मिला है। वह जनता की सेवा के लिए मैदान में हैं। यह उनके परिवार का बीसवां चुनाव है। उनका परिवार लंबे समय से जनता से जुड़ा है। इसका लाभ भी मिल रहा है। पिता कुंवर रेवती रमण सिंह ने करछना विधानसभा सहित पूरे इलाके में विकास कार्य किया है। जिसका रिकॉर्ड है। कहा कि टिकट के लिए कभी भाजपा से संपर्क नहीं किया। सपा और कांग्रेस दोनों इंडिया गठबंधन के परिवार के हिस्सा हैं। अखिलेश यादव का आशीर्वाद मेरे ऊपर है।

विज्ञापन









 

संगम का अस्तित्व खतरे में है

उज्ज्वल रमण सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में डैम, बांध और सुरंगे बनने के कारण संगम के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो गया है। प्रयागराज की पहचान संगमनगरी से है। गंगा और यमुना की धारा को बीच में ही अवरोध कर देने के कारण यहां काफी जल पहुंच रहा है। यमुना नदी में शहर के सीवर का पानी गिर रहा है। यही पानी जाकर गंगा में मिलता है। रोज नहाने वाले जानते हैं कि संगम की बीच धारा को छोड़ दिया जाए तो कहीं भी पानी नहाने लायक नहीं बचा है। दो महीने के लिए नहरों का पानी छोड़कर गंगा को नहीं बचाया जा सकता। 

सरकार ने गंगा की सफाई के लिए 10 साल में बीस हजार करोड़ रुपये खर्च कर दिया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। सरकार को इसका हिसाब देना चाहिए। कुंवर रेवती रमण भी गंगा की अस्मिता के लिए लड़ाई लड़ते रहे ह और वह भी मौका मिला तो सड़क से लेकर संगम तक गंगा बचाने की मुहिम चलाएंगे। 

विज्ञापन
Trending Videos

इंडिया गठबंधन में योग्य नेताओं की कमी नहीं

उज्ज्वल रमण सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन में योग्य नेताओं की कमी नहीं है। बड़ी संख्या में ऐसे नेता पड़े हैं जो देश चला सकते हैं। हालांकि पीएम पद का फैसला चुनाव के बाद ही लिया जाता है जिसे निर्वाचित सांसद बैठक तय करते हैं। मेरा पूरा फोकस अपने चुनाव पर है। अखिलेश यादव और राहुल गांधी दोनों का आशीर्वाद हमारे साथ है। दोनों दलों के कार्यकर्ता पूरे जी जान से जुटे हुए हैं। 

प्रयागराज की पहचान पर संकट

कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि इलाहाबाद और पूरे देश में परिवर्तन की बयार चल रही है। पूरे देश महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर एकजुट है। प्रयागराज के पहचान पर संकट खड़ा हो गया है। यहां से एक-एक करके पांच बड़े विभाग लखनऊ शिफ्ट कर दिए गए लेकिन यहां के जनप्रतिनिधियों ने इसके खिलाफ कोई आवाज नहीं उठाई। जनता ने उन्हें मौका दिया तो प्रयागराज का पुराना गौरव वापस लाने का प्रयास करूंगा। 
विज्ञापन

पद पर रहे चाहे नहीं रहे, लेकिन करते रहे हैं जनता की सेवा

उज्ज्वल रमण ने कहा कि वह पद पर रहे चाहे नहीं रहे, लेकिन जनता की सेवा करते रहते हैं। जनता जनार्दन की सेवा करने वाला ही बड़ा नेता होता है। चुनाव हारने के बाद भी उन्होंने जनता की सेवा का जो कर्तव्य है उससे पीछे नहीं हटे। चुनाव में हार और जीत तो लगा रहता है। भाजपा प्रत्याशी का नाम लिए बगैर कहा कि अपना घर छोड़कर उन्होंने कभी जनता के सुख दुख में हिस्सा नहीं लिया है। हमारे पास राजनीति के अलावा दूसरा कोई चीज नहीं है। चौबीस घंटे जनता के लिए समर्पित रहते हैं। हमने कभी जातिवाद की राजनीति नहीं की। नैनी औद्योगिक क्षेत्र का विकास कराना प्राथमिकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें