फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय : पीजीएटी-2 के दस विषयों का परिणाम जारी 

Wed, 17 Nov 2021 09:16 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एमए इन मास कम्युनिकेशन में गौरव मौर्या ने हासिल किया सर्वाधिक अंक। एमएससी एग्रीकल्चर साइंस केमेस्ट्री में गोपेश यादव 238 अंकों के साथ किया टॉप।
विज्ञापन
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं संबद्ध कॉलेजों में दाखिले के लिए बुधवार को पीजीएटी-2 के तहत दस विषयों का परिणाम जारी कर दिया गया है। छात्र इविवि की अधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. आईआर सिद्दीकी और प्रो. आशीष सक्सेना की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक एमए इन मास कम्युनिकेशन में गौरव मौर्या 225 अंक साथ प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं, पारूल श्रीवास्तव द्वितीय एवं अभिषेक कुमार दुबे तृतीय स्थान पर रहे।

विज्ञापन


एमए इन फिल्म थियेटर में शताक्षी पांडेय 206 अंक के साथ टॉप किया। वहीं, मो.वसीम द्वितीय एवं सुयंश सक्सेना तृतीय स्थान हासिल किया है। एमएससी इन एग्रीकल्चर साइंस में विवेक सिंह 163.40 अंकों के साथ टॉपर हैं। वहीं, धीरेंद्र कुमार यादव द्वितीय एवं अश्वनी अग्रहरी तीसरे स्थान पर रहे। एमएससी एग्रीकल्चर साइंस केमेस्ट्री में गोपेश यादव 238 अंकों के साथ टॉप किया।

अतुल कुमार पांडेय द्वितीय, मो. शोएब तृतीय हैं। एमएससी एग्रीकल्चर साइंस जूलोजी में मनीष कुमार 182 अंकों के साथ प्रथम हैं। वहीं, अंबुज कुमार द्वितीय अजय पटेल तृतीय हैं। एमएससी इन बायो इनफार्मेटिक में 174 अंक प्राप्त कर गौरव सिंह प्रथम, प्रद्युम्न पांडेय द्वितीय एवं वालिया खान तृतीय हैं। एमएससी इन रूरल टेक्नोलॉजी में अमित दुबे 167.40 अंक प्राप्त कर टॉपर हैं। वहीं, पुनीत बाजपेई द्वितीय एवं मयंक भाष्कर तृतीय हैं।
विज्ञापन


अप्लाइड ज्योलॉजी में सारनिया सिंह  188 अंकों के साथ टॉपर हैं। वहीं, आदित्य विक्रम मिश्र द्वितीय एवं शाश्वत यादव तृतीय हैं। एमए महिला अध्ययन में 171 अंक प्राप्त कर सौरभ यादव प्रथम, अविनाश सिंह द्वितीय एवं गोविंद यादव तृतीय हैं। मास्टर इन टेबलपमेंट स्टडीज में 142.80 अंक प्राप्त कर शिवम तिवारी टॉपर हैं। वहीं रोहित चौबे द्वितीय एवं हिमांशु जायसवाल तृतीय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें