इविवि प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. आईआर सिद्दीकी के अनुसार यूजीसी ने नेट-जेआरएफ के कुछ विषयों में सीधे पर्सेंटाइल देना शुरू कर दिया है। वर्तमान में कॉमर्स, हिंदी, अंगे्रजी विषय में पर्सेंटाइल दिए जा रहे हैं। ऐसे में अगर नेट-जेआरएफ अभ्यर्थियों को लेवल-1 की परीक्षा में शामिल होने से छूट दी जाती है तो उनके अंकों की गणना नहीं हो सकेगी। इसी को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया है कि अब नेट-जेआरएफ अभ्यर्थियों को भी क्रेट लेवल-1 की लिखित परीक्षा देनी होगी।
हालांकि लेवल-2 में नेट एवं जेआरएफ अभ्यर्थियों को पूर्व की भांति क्रमश: तीन एवं पांच अंकों को लाभ दिया जाएगा। वहीं, विश्वविद्यालय एवं संघटक महाविद्यालयों के शिक्षकों, सैन्यकर्मियों एवं विदेशी छात्रों को लेवल-1 से छूट दी जाएगी। हालांकि इविवि प्रशासन ने अभी के्रेट-2021-22 की तिथि घोषित नहीं की है। निदेशक ने बताया कि सत्र 2020-21 की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद सीटों की गणना करके क्रेट-2021-22 की तिथि घोषित की जाएगी। क्रेट में वस्तुनिष्ठ के अतिरिक्त लिखित प्रश्र भी होंगे।