फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन 11 सितंबर से, परीक्षा अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में

Fri, 10 Sep 2021 07:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक आईआर सिद्दीकी ने बताया कि 11 सितंबर से परीक्षा  स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) दोनों के लिए होगा। परीक्षा का आयोजन अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में आयोजित होगी। इसके लिए अगल-अलग तिथियां जल्द ही घोषित की जाएंगी।
विज्ञापन
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में सत्र 2021-22 के तहत स्नातक प्रथम वर्ष एवं परास्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 सितंबर (शनिवार) से शुरू होने जा रही है। आवेदन की अंतिम तिथि तीन अक्तूबर निर्धारित की गई है। सभी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में आयोजित की जाएंगी और 18 अक्तूबर से नए सत्र की शुरुआत होगी। परीक्षाओं की अलग-अलग तिथियां शीघ्र घोषित की जाएंगी। अभ्यर्थी वेबसाइट  www.aupravesh2021.com     पर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

प्रवेश प्रकोष्ठ के चेयरमैन प्रो. आशीष सक्सेना और निदेशक प्रो. आईआर सिद्दीकी के अनुसार प्रवेश परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। स्नातक एवं पीजीएटी-1, बीएएलएलबी, एलएलबी आदि पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों मोड में होंगी, जबकि पीजीएटी-2, बीएड, एमएड, एमबीए जैसे पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं केवल ऑनलाइन मोड में होगी। प्रवेश परीक्षाओं के लिए देश भर के 16 शहरों में केंद्र बनाए जाएंगे। ऑफलाइन एवं ऑनलाइन मोड की परीक्षा के लिए प्रयागराज समेत देश के 10 शहरों में केंद्र होंगे, जबकि छह अन्य शहरों में केवल ऑनलाइन मोड में परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

इविवि की पीआरओ डॉ. जया कपूर के अनुसार प्रत्येक परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। सभी परीक्षाओं के लिए अधिकतम समय सीमा दो घंटे होगी। परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों को परीक्षा आरंभ होने से केवल 30 मिनट पूर्व ही प्रवेश की अनुमति होगी। मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, अन्य किसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, किसी लिखित या प्रिंटेड सामग्री का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। इसे अनुचित साधन का प्रयोग माना जाएगा।

अब समाजशास्त्र में भी कर सकेंगे स्नातक 
इविवि में समाजशास्त्र विभाग तो है, लेकिन वहां स्नातक की पढ़ाई नहीं होती है। सत्र 2021-22 से स्नातक के पाठ्यक्रम में समाजशास्त्र को भी शामिल कर लिया गया है, जिसके लिए 60 सीटें निर्धारित की गईं हैं। समाजशास्त्र के साथ विषयों के चार कॉम्बिनेशन बनाए गए हैं और प्रत्येक कॉम्बिनेशन में 15-15 सीटें निर्धारित की गईं हैं। समाजशास्त्र के साथ अर्थशास्त्र एवं राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान एवं भूगोल, दर्शनशास्त्र एवं प्राचीन इतिहास और शिक्षाशास्त्र एवं मध्यकालीन-आधुनिक इतिहास विषय का कॉम्बिनेशन रखा गया है। इविवि में स्नातक में अब विभिन्न विषयों के 96 कॉम्बिनेशन थे, जो अब बढक़र 100 हो जाएंगे।

इस सत्र से चार अन्य नए पाठ्यक्रम भी
सत्र 2021-22 से चार अन्य नए पाठ्यक्रम भी शुरू होने जा रहे हैं। इनमें पांच साल का इंटीग्रेटेड यूजी एंड पीजी प्रोग्राम इन फूड टेक्नोलॉजी, पांच साल का बीसीए-एमसीए इन डाटा साइंस, बीवोक इन मीडिया प्रोडक्शन और सेंटर ऑफ वोकेशनल स्टडीज एंड स्किल डेवलपमेंट में बीवोक डिग्री प्रोग्राम इन सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट शमिल है।

आजमगढ़, भोपाल प्रवेश परीक्षा के नए केंद्र
जिन शहरों में इविवि की प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों मोड में होनी है, उनमें प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, गोरखपुर, बरेली, आजमगढ़, पटना, भोपाल एवं नई दिल्ली शामिल हैं। आजमगढ़ और भोपाल में पहली बार केंद्र बनाए जाएंगे। वहीं, कोलकाता, बंगलुरु, हैदराबाद, गुवाहाटी, जयपुर एवं तिरुवनंतपुरम में केवल ऑनलाइन परीक्षा केंद्र होंगे। जयपुर को भी पहली बार केंद्र बनाया गया है। इविवि प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. आईआर सिद्दीकी के अनुसार कोविड को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है।

हॉस्टल के लिए आवेदन में भरना होगा विकल्प
जो अभ्यर्थी हॉस्टल की सुविधा चाहते हैं, उन्हें अपने ऑनलाइन आवेदन में इसका विकल्प भरना होगा। हॉस्टल समेत एनसीसी, दिव्यांग श्रेणी, खेलकूद, विश्वविद्यालय/संघटक महाविद्यालय के अध्यापक एवं कर्मचारी के पाल्यों के बारे में विवरणिका में पूरी जानकारी दी गई है। विवरणिका इविवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके साथ ही प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए परीक्षा का अलग-अलग प्रारूप भी निर्धारित किया गयाहै। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर पाठ्यक्रम के लिए निर्धारित विवरणिका देख सकते हैं। 
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण बिंदु
  • पीजीएटी-1 की प्रवेश परीक्षा के भाग-ए में 50 प्रश्र वस्तुनिष्ठ प्रकार के  सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य होंगे और भाग-बी में एक या दो विषय चुनने का विकल्प दिया गया है। पीजीएटी-2 में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए अलग-अलग अर्हताएं निर्धारित की गईं हैं
  • सभी प्रवेश परीक्षओं के प्रवेश पत्र परीक्षाओं की निर्धारित तिथि से एक सप्ताह पूर्व डाउनलोड किए जा सकेंगे
  • किसी भी परिस्थति में आवेदक को विहित परीक्षा केंद्र के अतिरिक्त अन्य परीक्षा केंद्र में शामिल होने की अनुमति नहीं प्रदान की जाएगी
  • किसी भी स्थिति में आवेदक को वैध परिचय पत्र औश्र प्रवेश पत्र के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी
  • आवेदन के बाद किसी भी तरह के परिवर्तन का अनुरोध स्वीकार्य नहीं होगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें