फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

73 दिन बाद कोरोना का मिला एक संक्रमित, तीन ने दी मात

Tue, 08 Mar 2022 01:09 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विज्ञापन
कोरोना की तीसरी लहर का असर तेजी से कम हो रहा है। 73 दिन बाद सोमवार को जिले में एक कोरोना संक्रमित मिला। इसके पहले तीसरी लहर में 24 दिसंबर 2021 को कोरोना के तीन नए मामले सामने आए थे। वहीं कोरोना को मात देने वालों की संख्या तीन रही। जिसके बाद जिले में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 67 रह गई। सोमवार को जांच में जुटी टीमों ने 5583 लोगों का सैंपल जांच के लिए लिए गए।


कोरोना की तीसरी लहर की शुरुआत के बाद दिसंबर में नए संक्रमितों के मिलने की संख्या बेहद धीमी थी, लेकिन जनवरी की शुरूआत के बाद अचानक से नए मामलों में तेजी आने लगी। देखते ही देखते एक दिन में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या 500 तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



टीकाकरण के कारण तीसरी लहर में लोगों को अस्पताल में भर्ती होने की नौबत कम ही आयी। वहीं फरवरी की शुरुआत के बाद संक्रमितों की संख्या कम होने लगी और होम आइसोलेशन में ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा तेज रही। संवाद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें