फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एई के 401 पदों का नहीं जारी हुआ विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने 13 अगस्त को विज्ञापन जारी कर विभिन्न विभागों में सहायक अभियंता (एई) के 281 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे। इनमें 271 पद विभिन्न विभागों में सामान्य चयन और 10 पद ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में विशेष चयन के हैं। अभ्यर्थियों का दावा है कि आयोग को जितने पदों का अधियाचन मिला था, उनमें से 401 पदों का विज्ञापन जारी नहीं किया गया। अभ्यर्थियों ने आयोग के अध्यक्ष को ज्ञापन प्रेषित करते हुए सभी रिक्त पदों पर भर्ती किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

विभिन्न विभागों से सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों का दावा है कि आयोग को जल निगम में सहायक अभियंता के 197 पदों, सेतु निगम में 110 पदों, राजकीय निर्माण निगम में 74 पदों और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 26 पदों का अधियाचन मिल चुका है। इसके बावजूद आयोग ने जिन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है, उनमें इन चारों विभागों के पदों को शामिल नहीं किया गया है। अभ्यर्थियों ने मांग की है कि इन पदों को भी भर्ती में शामिल किया जाए। ग्रेजुएट इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक सिंह एवं सचिव अनुराग सिंह ने आयोग के अध्यक्ष को ज्ञापन प्रेषित करते हुए पदों की संख्या बढ़ाए जाने की मांग की है। आयोग की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2021 के तहत सहायक अभियंता के 281 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर और ऑनलाइन आवेदन सब्मिट करने की अंतिम तिथि 13 सितंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें