फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरानी के नाम पर संयुक्त आयुक्त की पत्नी से 55 हजार ठगे

Thu, 19 Aug 2021 07:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • प्लेसमेंट एजेंसी के नाम पर धोखाधड़ी, मेडिकल कॉलेज में हैं तैनात
विज्ञापन
रुपये - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौकरानी दिलवाने के नाम पर संयुक्त आयुक्त सीमा शुल्क की पत्नी और मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर क्षमा तिवारी से 55 हजार की ठगी की गई। एडवांस सैलरी और कमीशन के नाम पर रकम ले ली गई और नौकरानी अगले ही दिन घर से गायब हो गई। उन्होंने प्लेसमेंट सर्विस एजेंसी व नौकरानी के नाम जार्जटाउन थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


भुक्तभोगी डॉक्टर मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं और उनकेपति रजनीकांत मिश्रा लखनऊ में सीमा शुल्क विभाग में संयुक्त आयुक्त हैं। डॉक्टर हाल ही में शहर में रहने आई हैं। उन्हें बच्चे की देखभाल के लिए नौकरानी की जरूरत थी। इंटरनेट पर उन्हें दिल्ली स्थित ललिता प्लेसमेंट सर्विस सेंटर का पता और फोन नंबर मिला। एजेंसी की ओर से सात हजार प्रति माह तनख्वाह और 20 हजार कमीशन पर नौकरानी उपलब्ध कराने की बात तय की गई। उन्होंने नौकरानी से संबंधित कुछ दस्तावेज भी व्हाट्सएप पर भेजे।

15 अगस्त को हीरा सैनी नाम का व्यक्ति, जिसने खुद को एजेंसी कर्मचारी बताया, नौकरानी ईन्नी टोप्पो निवासी उड़ीसा को साथ लेकर उनकेघर आया। यहां उसने पांच महीने की एडवांस सैलरी और कमीशन के कुल 55 हजार रुपये लिए और फिर नौकरानी को छोड़कर चला गया। अगले दिन नौकरानी तड़के बिना कुछ बताए घर से गायब हो गई। तब उन्हें अपने साथ धोखाधड़ी होने की बात पता चली। जिसके बाद उन्होंने जार्जटाउन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें