फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 करोड़ की ठगी का मामला : निहारिका वेंचर्स पर अब रंगदारी व धमकी का भी मुकदमा

Sun, 23 Jun 2024 01:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पुलिस को दी तहरीर में कुसुम पांडेय व कमल देव राय ने बताया कि अभिषेक द्विवेदी के पिता डाॅ.ओम प्रकाश द्विवेदी निहारिका वेंचर्स नामक कंपनी चलाते हैं। आरोप है कि जमीन देने का लालच देकर कमल देव राय से दस लाख और कुसुम पांडेय से 14 लाख लिए थे।
विज्ञापन
निहारिका द्विवेदी और अभिषिक द्विवेदी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राॅपर्टी-शेयर में निवेश के नाम पर 400 करोड़ की ठगी के मामले में निहारिका वेंचर्स एंड डेवलपर्स कंपनी के खिलाफ पुलिस को एक और तहरीर मिली है। आरोप है कि कंपनी में लखनऊ में जमीन के देने के नाम पर 24 लाख रुपये ऐंठ लिए। जमीन नहीं मिलने पर पैसे मांगे तो पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में शिवकुटी थाना पुलिस ने निदेशक अभिषेक द्विवेदी, निहारिका, ओमप्रकाश व निरूपमा मिश्रा के खिलाफ रंगदारी-धमकी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी तहरीर में कुसुम पांडेय व कमल देव राय ने बताया कि अभिषेक द्विवेदी के पिता डाॅ.ओम प्रकाश द्विवेदी निहारिका वेंचर्स नामक कंपनी चलाते हैं। आरोप है कि जमीन देने का लालच देकर कमल देव राय से दस लाख और कुसुम पांडेय से 14 लाख लिए थे। आश्वासन दिया कि वीआईपी इलाके में सस्ती दरों पर जमीन उपलब्ध कराएंगे। अपने विश्वास में लेकर कंपनी का राशि भरा चेक देता था, जिससे सभी ने पैसों को सुरक्षित मानकर उस पर विश्वास कर लिया। लेकिन, जब जमीन की रजिस्ट्री की बात आई तो वह मुकर गया।

विज्ञापन


आरोप है कि अपना पैसा वापस मांगने पर उक्त आरोपियों ने गालीगलाैज देकर कहा कि और पैसा दो वरना जान से मार देंगे। पुलिस से शिकायत करने पर परिवार को मार दिया जाएगा। वहीं, अधिवक्ता अनिल सिंह बिशेन ने बताया कि आरोपियों ने निवेशकों के साथ में धोखाधड़ी कर करोड़ों की ठगी की गई है। पुलिस ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि, निहारिका और अभिषेक की पुलिस को अब तक तलाश है।

विज्ञापन

400 करोड़ ठगी में शामिल महिला को पुलिस ने पकड़ा

प्राॅपर्टी-शेयर के नाम पर 400 करोड़ की ठगी के मामले में पुलिस ने निहारिका की एक रिश्तेदार को पकड़ा है। पकड़ी गई महिला से पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस को शक है कि इसने निहारिका वेंचर्स के निदेशक अभिषेक द्विवेदी और निहारिका द्विवेदी का साथ दिया है। शिवकुटी थाना पुलिस मामले में अभिषेक के पिता ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें