फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 जीआईसी के 3317 एलटी ग्रेड शिक्षकों को आज मिलेगा नियुक्त पत्र

Thu, 22 Oct 2020 06:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
lt grade - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजकीय माध्यमिक विद्यालयों (जीआईसी) के 3317 सहायक अध्यापकों (एलटी ग्रेड) को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नियुक्ति पत्र जारी करेंगे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर होने वाले नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री के एक क्लिक पर सभी चयनित शिक्षकों के मोबाइल पर नियुक्ति पत्र उपलब्ध हो जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित पदस्थापन एवं नियुक्ति वत्र वितरण समारोह में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी शामिल होंगी।
विज्ञापन


एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने किया। परीक्षा परिणाम को लेकर लंबी लड़ाई के बाद कोर्ट के हस्तक्षेप पर एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी किया गया। प्रमाण पत्रों के सत्यापन के बाद शिक्षा निदेशालय से स्कूलों के विकल्प लेने के बाद अब प्रदेश के मुख्यमंत्री चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटने जा रहे हैं। एलटी ग्रेड शिक्षक कला की अर्हता को लेकर कुछ विवाद के बाद प्रमाण पत्रों के सत्यापन एवं शिक्षा निदेशालय से विकल्प भरे जाने में देरी के चलते उसके चयनित शिक्षकों को बाद में नियुक्ति पत्र का वितरण होगा।

एलटी ग्रेड हिंदी एवं सामाजिक विज्ञान के परिणाम को लेकर प्रतियोगी छात्रों ने लंबा संघर्ष किया, इसके बाद परिणाम घोषित किया गया। अब इन विषयों का सत्यापन पूरा होने और विद्यालयों का विकल्प लेने के बाद निॉुक्ति दी जाएगी। एलटी ग्रेड सामाजिक विज्ञान एवं हिंदी को लेकर लंबा संघर्ष करने वाले विक्की खान ने नियुक्ति पत्र पाने जा रहे चयनित शिक्षकों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें