फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के फिर मिले १४ संक्रमित मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के 14 नए पॉजिटिव मरीज मिले, एक्टिव केस हुए
विज्ञापन

- शहर केपॉस इलाकों में संक्रमण सबसे ज्यादा असर
प्रयागराज। कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे है। नए साल की शुरुआत के साथ ही जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। सोमवार को कोरोना के कुल 14 पॉजिटिव मरीज मिले। इसके पहले साल केपहले दिन 20 और दूसरे दिन भी 19 संक्रमित मरीज मिलने थे। सोमवार को शहर के जार्जटाउन, दारागंज, अशोक नगर, राजरूपपुर, सदर बाजार, अल्लापुर, नैनी, खुल्दाबाद, चकिया, धूमनगंज में संक्रमित मिले। हालांकि साल के तीसरे दिन सैंपलिंग बढ़ाते हुए आंकड़ा 11,468 तक पहुंच गया।
विज्ञापन

सोमवार को मिले एक्टिव केसों के बाद शहर में कुल एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 72 हो गई है। दो मरीजों ने अपना होम आईसोलेशन पूरा कर दिया। अन्य मरीजों को अभी होम आईसोलेशन में रखा गया है। सबसे खास बात है कि शहर में मिल रहे कोरोना संक्रमित मरीजों में ज्यादातर मरीजों का कोई यात्रा विवरण नही है। ऐसे में बाहर से आने वाले लोगों के संपर्कमें आने से ही लोग संक्रमित हो रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें