फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. विक्रम के समर्थन में सामूहिक उपवास

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. विक्रम के समर्थन में सामूहिक उपवास
विज्ञापन

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के मध्यकालीन इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विक्रम हरिजन को नोटिस जारी किए जाने के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ताओं, अधिवक्ता एवं छात्र-छात्राओं ने सामूहिक उपवास किया। आइसा ने भी सामूहिक उपवास को अपना समर्थन दिया है।
डॉ. विक्रम ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में आरोप लगाया था कि इविवि में जातिगत आधार पर छात्र-छात्राओं को अंक दिए जाते हैं। इस बयान के बाद राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने इविवि को पत्र जारी कर पूछा था कि मामले में क्या कार्रवाई हुई। इस पर इविवि प्रशासन ने डॉ. विक्रम को नोटिस जारी कर जवाब एवं आरोप संबंधी साक्ष्य मांगे थे। अब उपवास में बैठे लोग और आइसा के कार्यकर्ता आरोप लगा रहे हैं कि इविवि में जातीय उत्पीड़न किया जा रहा है। उनकी मांग है कि डॉ. विक्रम को जारी नोटिस वापस लिया जाए। इस मौके पर कमलेश चौधरी, बशारत खान, जितेंद्र धनराज, चंदन, प्रदीप, डॉ. आरपी गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आगामी परीक्षाओं पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग
प्रयागराज। एनएसयूआई इविवि इकाई के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक द्विवेदी के नेतृत्व में हुई बैठक में इलाहाबाद विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक से मांग की गई कि आगामी वार्षिक एवं सेमेस्टर परीक्षाओं के आयोजन पर स्थिति स्पष्ट करें। छात्रों का कहना है कि परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से ही कराई जाएं, क्योंकि कक्षाओं का संचालन भी केवल ऑनलाइन मोड में किया जा रहा है। बैठक में अभिषेक सिंह, शिवम त्रिपाठी, दीपक कुमार, रोहित कुमार, राहुल कुमार, कृष्णा सिंह मौजूद रहे।
सीएमपी में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू
प्रयागराज। सीएमपी डिग्री कॉलेज में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, अटल एकेडमी की ओर से सोमवार को साप्ताहिक फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम की शुरुआत की गई। इसका उद्घाटन प्राचार्य डॉ. बृजेश कुमार ने किया। यह कार्यक्रम सात जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। प्राचार्य ने बताया कि मौजूदा तकनीकी युग में एसपीएसएस सॉफ्टवेयर अत्यंत उपयोगी है। सभी प्रकार के सांख्यिकीय विश्लेषण इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से आसानी से किए जा सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. बिरेश्वर पांडेय ने किया।
‘जाति तोड़क भोज’ में जुटे छात्र
प्रयागराज। सावित्रीबाई फुले और फातिमा शेख की जयंती पर दिशा छात्र संगठन की ओर से स्मृति सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में संगठन की ओर से सोमवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन के सामने ‘जाति तोड़क भोज’ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मौजूद छात्रों ने एक साथ बैठकर भोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत सावित्रीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। संगठन के अविनाश ने कहा कि सावित्रीबाई ने फातिमा शेख के साथ मिलकर जातिगत बंधनों को तोड़ते हुए शिक्षा का महत्वपूर्ण कार्य बिना रुके किया। इस मौके पर चंद्र प्रकाश, नीशू, सौरभ, दिव्यांशु, विशाल, शुभम, धर्मराज, भानु प्रकाश, विकास, चांदराज, सूरज, अंकित, अभिषेक, अमन, रजनीश, संजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अभिषेक एनएसयूआई के प्रदेश सचिव नामित
प्रयागराज। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के दौरे को लेकर सोमवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हुई तैयारी बैठक में छात्र नेता अभिषेक शुक्ला को प्रदेश सचिव नामित किया गया। पूर्वी यूपी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अभिषेक को इस पद के लिए नामित किया। बैठक में सत्यम कुशवाहा, अक्षय यादव क्रांतिवीर, विनय यादव जितेश मिश्र, अजय पांडेय बागी, पृथ्वी प्रकाश, हरिओम सोमवंशी, धनंजय कुशवाहा, सौरभ द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें