prayagraj news : कटरा में पेड़ गिरने से कार क्षतिग्रस्त हो गई।
- फोटो : prayagraj
शहर के कटरा, कर्नलंगज, विश्वविद्यालय मार्ग पर मनमोहन पार्क से शदीद पद्मधर शहीद स्थल के बीच, पन्ना लाल रोड, बेनीगंज, सिविल लाइंस में पत्थर गिरजाघर के पास, महात्मा गांधी मार्ग, कूपर रोड, स्टेनली रोड, मम्फोर्डगंज समेत अन्य इलाकों में 15 बड़े पुराने पेड़ जड़ से उखड़ गए। इन स्थानों पर शाम तक रास्ता बाधित रहा। नगर निगम कर्मचारियों ने शाम तक क्रेन और जेसीबी के सहारे पेड़ हटवाकर रास्ता खुलवाया।
prayagraj news : बारिश और आंधी से पेड़ धराशायी हो गया।
- फोटो : prayagraj
पन्ना लाल रोड पर केसर भवन के सामने और पं. कन्हैया लाल मिश्र के घर के सामने बड़े पेड़ गिरे। डीजे हॉस्टल से सटा गूलर का पेड़ गिरा। लाजपत राय रोड समेत अन्य स्थानों पर सड़क पर गिरे पेड़ परेशानी का कारण बने रहे। पार्षद आनंद घिल्डियाल ने सूचना देकर नगर निगम कर्मियों से रास्ते साफ कराए। उन्होंने आरोप लगाया है कि स्मार्ट सिटी के बेतरतीब काम और खोदाई पुराने पेड़ों पर भारी पड़ रही है।
prayagraj news : बारिश के चलते जलमग्न हो गई खुसरो बाग के पीछे वाली सड़क।
- फोटो : prayagraj
मौसम हुआ सुहाना, बारिश रुकने से हुई राहत
शनिवार रात और रविवार दोपहर बाद तक हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक सुबह 8.30 बजे के बाद 34 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं शनिवार दोपहर 11.30 बजे से रविवार दोपहर दो बजे तक कुल 105.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने बारिश के साथ आफत का काम किया। अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस औ्र न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 100 तथा न्यूनतम 92 प्रतिशत रही।
prayagraj news : बारिश के चलते अल्लापुर में घरों के सामने पानी भर गया।
- फोटो : prayagraj