फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा भारत-विकसित भारत 2047: भाषण से युवाओं ने विचार किए व्यक्त, लवकुश यादव बने विजेता

Tue, 09 Jan 2024 06:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

डीएस कॉलेज में नेहरू युवा केंद्र एवं युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने मेरा भारत-विकसित भारत 2047 थीम पर अपने विचार व्यक्त किए। इसमें लवकुश यादव ने प्रथम, यतेंद्र कुमार ने द्वितीय एवं भूपेंद्र कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 
विज्ञापन
भाषण प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएस कॉलेज में नेहरू युवा केंद्र एवं युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार ने जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। युवा प्रतिभागियों ने मेरा भारत-विकसित भारत 2047 थीम पर भाषण प्रतियोगिता में विचार व्यक्त किए। 

विज्ञापन



जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ मुकेश भारद्वाज एवं जिला युवा अधिकारी तन्वी अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट प्रिंस प्रताप सिंह ने और निर्णायक मंडल में डॉ पुष्पेंद्र सिंह यादव, डॉ हितेश कुमार, डॉ कृष्ण कुमार रहे।  भाषण प्रतियोगिता में लवकुश यादव ने प्रथम, यतेंद्र कुमार ने द्वितीय एवं भूपेंद्र कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
डीएस कॉलेज प्राचार्य डॉ मुकेश भारद्वाज ने कहा कि युवा ही देश की तस्वीर और तकदीर बदल सकते हैं। युवाओं के कंधों पर देश का भार है युवा अपने कार्य कुशलता एवं प्रतिभा से इस देश को आगे ले जाने का काम कर रहा है। जिला युवा अधिकारी तन्वी अग्रवाल ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र विभाग द्वारा ग्रामीण स्तर के युवाओं को उचित प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जा रहा है जो कि उनको अपने क्षेत्र का नाम राज्य से लेकर देश तक रोशन करने का मौका दे रहा है। भाषण प्रतियोगिता में प्रोफेसर अनिता पांडे, डॉ राजीव कुमार शर्मा, डॉ रेखा तोमर, कार्यक्रम सहायक महिपाल सिंह, कार्यालय सहायक धनंजय उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें