अलीगढ़ के राम मंदिरों, हनुमान मंदिरों एवं महर्षि वाल्मीकि मंदिरों में 14 से 22 जनवरी तक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिनकी लिस्ट प्रशासन ने तैयार कर ली है। यह है वह लिस्ट ...
अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर अलीगढ़ के राम मंदिरों, हनुमान मंदिरों एवं महर्षि वाल्मीकि मंदिरों में 14 से 22 जनवरी तक रामकथा, रामायण पाठ, सुंदरकाड एवं भजन कीर्तन के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यक्रमों की लिस्ट फाइनल हो गई है।